खाना खाते ही शुरु हो जाती है खांसी तो आपकाे है ये रोग, इसे नॉर्मल समझने की बिल्कुल ना करें गलती

punjabkesari.in Friday, Apr 10, 2026 - 02:58 PM (IST)

नारी डेस्क: अगर आपको खाना खाने के बाद बार-बार खांसी आती है, गला साफ करने का मन करता है या गले में कुछ अटका-सा महसूस होता है, तो इसे हल्के में न लें। गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट के अनुसार यह लैरिंगोफैरिंजियल रिफ्लक्स (LPR) का संकेत हो सकता है। LPR एक प्रकार का एसिड रिफ्लक्स है, जिसमें पेट का एसिड ऊपर आकर गले (थ्रोट) और वॉइस बॉक्स तक पहुंच जाता है। यह सामान्य एसिड रिफ्लक्स (GERD) से थोड़ा अलग होता है, क्योंकि इसमें सीने में जलन (हार्टबर्न) जरूरी नहीं होती।

PunjabKesari
 इसके मुख्य लक्षण

-खाना खाने के बाद खांसी आना
-बार-बार गला साफ करने की जरूरत
-गले में खराश या जलन
-आवाज बैठना या भारी होना
-गले में कुछ फंसा हुआ महसूस होना (globus sensation)
-सुबह उठते ही गला खराब लगना


क्यों होता है LPR?

यह समस्या ज्यादा तला-भुना और मसालेदार खाना खाने से होती है। बहुत ज्यादा चाय, कॉफी या कोल्ड ड्रिंक भी इसके जिम्मेदार है। या खाना खाने के तुरंत बाद लेटना, मोटापा, तनाव और अनियमित लाइफस्टाइल के कारणों से पेट का वाल्व (LES) ढीला हो जाता है और एसिड ऊपर आने लगता है।

 डॉक्टर ने दी ये राय

खाने के बाद तुरंत न लेटें: कम से कम 2–3 घंटे तक सीधा बैठें या हल्की वॉक करें

 डाइट में बदलाव करें: मसालेदार, तला-भुना, खट्टा खाना कम करें, चाय-कॉफी सीमित करें। हल्का और जल्दी पचने वाला भोजन लें

छोटे-छोटे मील लें: एक बार में ज्यादा खाने की बजाय दिन में 4–5 छोटे मील लें

सिर ऊंचा करके सोएं: सोते समय सिर थोड़ा ऊंचा रखें ताकि एसिड ऊपर न आए

वजन कंट्रोल रखें: मोटापा LPR को बढ़ाता है, इसलिए वजन संतुलित रखें

डॉक्टर की दवा लें (जरूरत पड़ने पर): एंटासिड या एसिड कम करने वाली दवाएं लें। लेकिन खुद से दवा न लें, डॉक्टर की सलाह जरूरी है

PunjabKesari
इन बातों का रखें ख्याल

अगर खांसी और गले की समस्या लंबे समय तक बनी रहे, आवाज में लगातार बदलाव आए, निगलने में दिक्कत हो, वजन अचानक कम होने लगे तो डॉक्टर को तुरंत दिखाएं। खाना खाने के बाद बार-बार खांसी या गला साफ करना सिर्फ छोटी समस्या नहीं हो सकती, यह LPR का संकेत हो सकता है।  सही समय पर पहचान और लाइफस्टाइल सुधार से इसे आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है।अगर गला बार-बार कुछ कह रहा है, तो उसे नजरअंदाज न करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static