World Earth Day: पृथ्वी को है बचाना, इस साल की थीम बेहद खास, दुनिया होगी एकजुट
punjabkesari.in Wednesday, Apr 22, 2026 - 11:48 AM (IST)
नारी डेस्क: विश्व पृथ्वी दिवस (World Earth Day) हर साल 22 अप्रैल को दुनिया भर में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है। इस साल भी ये दिन लोगों को उनकी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने के लिए मनाया जा रहा है। इस बार इसका थीम ऐसा रखा गया है, जो पृथ्वी को बचाने के लिए दुनिया को एकजुट करेंगे। चहिए जानतें है क्यों खास है इस साल की थीम...
Earth Day 2026 की थीम
Earth Day 2026 की थीम “Our Power, Our Planet” यानी “हमारी शक्ति, हमारा ग्रह”। यह थीम एक मजबूत संदेश देती है कि बदलाव की शुरुआत किसी बड़े कदम से नहीं, बल्कि हर व्यक्ति के छोटे प्रयासों से होती है।

क्यों खास है इस साल की थीम?
इस समय दुनिया का एक बड़ा हिस्सा जंग और अस्थिरता से जूझ रहा है और जल, जंगल, ग्लेशियर और प्राकृतिक संसाधनों का तेजी से विनाश एक गंभीर चिंता बन गया है। कुदरती संसाधन खत्म होने का खतरा बन गया है। ऐसे में समय है इनको बचाने का। ऐसे में इस थीम के जरिए दुनिया को संदेश दिया जा रहा है कि पर्यावरण की रक्षा केवल सरकारों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि आम लोगों की भागीदारी भी उतनी ही जरूरी है। यह थीम बताती है कि स्वच्छ हवा, सुरक्षित पानी, जलवायु संतुलन और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा सीधे तौर पर स्वास्थ्य, अर्थव्यवस्था, खाद्य सुरक्षा और जीवन स्तर से जुड़ी हुई है।

Earth Day का इतिहास
पहली बार 1970 में शुरू हुआ यह दिवस जलवायु संकट, प्रदूषण और वनों की कटाई जैसे मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करता है और पृथ्वी को बचाने का संकल्प लेने का दिन है। Earth Day की शुरुआत अमेरिका से हुई थी। उस समय लाखों लोगों ने प्रदूषण, पर्यावरणीय नुकसान और औद्योगिक प्रभावों के खिलाफ आवाज उठाई थी। इस आंदोलन ने आगे चलकर कई महत्वपूर्ण पर्यावरणीय कानूनों और संस्थाओं के गठन का रास्ता साफ किया। आज के समय में दुनिया जलवायु परिवर्तन, जंगलों की अंधाधुंध कटाई, पानी की कमी और जैव विविधता के नुकसान जैसी समस्याओं से जूझ रही है। अब इन समस्याओं का हल करना जरूरी है।अर्थ डे हमें यह एहसास दिलाता है कि अगर हर व्यक्ति अपनी आदतों में थोड़ा बदलाव लाए, तो उसका असर बहुत बड़ा हो सकता है।

