अब बादाम काजू खाकर नहीं बनेगी गैस, मिल गया इसे पचाने का आसान तरीका

punjabkesari.in Friday, Apr 10, 2026 - 10:13 AM (IST)

नारी डेस्क: ड्राई फ्रूट्स (नट्स) हेल्दी होते हैं, लेकिन कई लोगों को इन्हें खाने के बाद पेट फूलना, गैस या भारीपन महसूस होता है। सर्जन और एक्सपर्ट्स के अनुसार, इसका कारण इनका हार्ड स्ट्रक्चर, फाइबर और कुछ नैचुरल कंपाउंड्स होते हैं जिन्हें पचाना हर किसी के लिए आसान नहीं होता। अच्छी बात ये है कि कुछ आसान तरीकों से इस समस्या से बचा जा सकता है।


नट्स खाने के बाद पेट फूलने के कारण

नट्स में फाइटिक एसिड होता है, जो पाचन को धीमा करता है। ज्यादा फाइबर होने से गैस बन सकती है। एक साथ ज्यादा मात्रा में खाने से पेट पर लोड पड़ता है। जिनका पाचन कमजोर है, जिन्हें IBS या बार-बार गैस की समस्या रहती है उन्हें डॉक्टर की सलाह के बीना इसका सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा छोटे बच्चों और बुजुर्गों को सीमित मात्रा में देना चाहिए।


 सर्जन के बताए आसान उपाय

नट्स को भिगोकर खाएं: बादाम, काजू, अखरोट को 6–8 घंटे पानी में भिगोने से फाइटिक एसिड कम हो जाता है, नट्स नरम हो जाते हैं और पाचन आसान हो जाता है। खासकर बादाम को भिगोकर छिलका हटाकर खाना ज्यादा फायदेमंद है।

हल्का भूनकर खाएं: नट्स को हल्का ड्राई रोस्ट करने से उनका हार्ड टेक्सचर थोड़ा सॉफ्ट होता है, गैस और ब्लोटिंग की समस्या कम हो सकती है। ध्यान रखें ज्यादा भूनने से न्यूट्रिशन कम हो सकता है।

कम मात्रा से शुरुआत करें: एक साथ ज्यादा नट्स खाने से पेट खराब हो सकता है। शुरुआत 4–5 नट्स से करें, धीरे-धीरे मात्रा बढ़ाएं

अच्छे से चबाकर खाएं: जल्दी-जल्दी खाने से पाचन पर असर पड़ता है। हर बाइट को अच्छे से चबाएं ताकि डाइजेशन आसान हो

 पानी के साथ संतुलन रखें: नट्स खाने के बाद थोड़ा गुनगुना पानी पीने से पाचन बेहतर होता है।

खाली पेट ज्यादा न खाएं: कुछ लोगों को खाली पेट नट्स खाने से ज्यादा गैस बनती है। इन्हें ब्रेकफास्ट के साथ या मिड-डे स्नैक में लें


ध्यान रखे ये बात

अगर फिर भी समस्या हो तो  हो सकता है आपको किसी खास नट से एलर्जी या इंटॉलरेंस हो ऐसे में डॉक्टर से सलाह लें। ध्यान रखे नट्स छोड़ने की जरूरत नहीं है, बस सही तरीके से खाने की आदत डालें भिगोकर, भूनकर और सीमित मात्रा में। इससे आपको इनके फायदे भी मिलेंगे और पेट की समस्या भी नहीं होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static