Gen Z ने बदला डेटिंग का ट्रेंड, अब कैफे- रेस्टोरेंट नहीं कब्रिस्तान में जाकर कर रहे रोमांस

punjabkesari.in Sunday, Apr 19, 2026 - 01:47 PM (IST)

नारी डेस्क: आज के समय में दो लोग अगर एक-दूसरे को जानना चाहते हैं तो वो डेट पर जाना पसंद करते हैं। डेट पर जाने का मतलब आमतौर पर कैफे, रेस्टोरेंट या मूवी प्लान करना माना जाता है, लेकिन अब Gen Z ने इस ट्रेंड को बदल दिया है। हाल ही सामने आई एक रिपोर्ट ने सब को हैरान कर दिया है। इस रिपोर्टस के मुताबिक, आज के युवा पारंपरिक जगहों की बजाय कब्रिस्तान जैसी शांत जगह को डेट स्पॉट के रूप में चुन रहे हैं। ये सुनकर आपको काफी अजीब लगा होगा, लेकिन, इसके पीछे की वजह आपको हैरान कर देगी।

क्या है वजह?

आज की डेटिंग लाइफ में मोबाइल फोन, सोशल मीडिया और भीड़भाड़ बड़ी रुकावट बन गए हैं। कई बार लोग साथ होते हुए भी एक-दूसरे से ज्यादा फोन में व्यस्त रहते हैं। ऐसे में कुछ युवा ऐसी जगहें ढूंढ रहे हैं, जहां शांति हो और वे बिना किसी परेशानी के खुलकर बात कर सकें। इसी वजह से कब्रिस्तान जैसी जगहें चर्चा में आ रही हैं।

PunjabKesari

एक-दूसरे को बेहतर तरीके से जानने के लिए

विशेषज्ञों का मानना है कि अब रिश्तों में दिखावे से ज्यादा भावनात्मक जुड़ाव जरूरी हो गया है। शांत माहौल में लोग एक-दूसरे को बेहतर तरीके से समझ पाते हैं और अपनी बात खुलकर कह सकते हैं। जहां कैफे में शोर और भीड़ होती है, वहीं ऐसी जगहों पर सुकून से समय बिताना आसान होता है। रिपोर्ट के अनुसार, Gen Z के लिए अब रोमांस सिर्फ महंगे कैफे या सोशल मीडिया पोस्ट तक सीमित नहीं है। नई पीढ़ी रिश्तों में सच्चाई, ईमानदारी और भावनात्मक जुड़ाव को ज्यादा महत्व दे रही है। इसलिए ऐसी जगहों को चुन रही है।

ये है सबसे बड़ी वजह

आज के समय में कपल्स के लिए प्राइवेट स्पेस मिलना मुश्किल होता जा रहा है। कई पब्लिक प्लेसेस पर भीड़ और लोगों की नजरें असहज कर देती हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, कब्रिस्तान जैसी जगहें अक्सर शांत और खाली रहती हैं, जिससे कुछ कपल्स वहां ज्यादा सहज महसूस करते हैं। वहां पर दोनों एक-दूसरे से बिना किसी भी रुकावट से बातचीत कर बेहतर जान सकते है।   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static