जानिए महिलाओं में मेनोपॉज की क्या है सही उम्र

punjabkesari.in Sunday, Aug 01, 2021 - 12:09 AM (IST)

महिलाओं में जब प्राकृतिक रूप से मासिक धर्म चक्र आना बंद हो जाता है तो इसे मेनोपॉज कहते हैं। मेनोपॉज की उम्र 45 से 50 साल के बीच होती है। इस दौरान महिलाओं के शरीर में कई बदलाव आते हैं। लेकिन एक अध्ययन के मुताबिक करीब 4 प्रतिशत महिलाओं में 29 से 34 वर्ष की उम्र में मेनोपॉज हो रहा है। आइए जानते हैं मेनोपॉज की सही उम्र, संकेत और उसे कंट्रोल करने का तरीका—

क्या होता है मेनोपॉज

PunjabKesari

मेनोपॉज को हिंदी में रजोनिवृत्ति कहते हैं। यह कोई बीमारी नहीं बल्कि महिलाओं में एक उम्र के बाद होने वाला बदलाव है। इसमें मासिक धर्म यानी पीरियड्स चक्र बढ़ती उम्र साथ बंद होता जाता है।  जिसके बाद महिलाएं गर्भवती नहीं हो पातीं। महिलाओं में होने वाला यह परिवर्तन सामान्य है।

मेनोपॉज की सही उम्र

महिलाओं में मेनोपॉज की उम्र 45 से 50 साल के बीच है। ज्यादातर महिलाओं में मेनोपॉज के लक्षण लगभग चार साल से पहले से नजर आने लगते हैं। कई महिलाओं को मेनोपॉज होने के एक साल पहले इसके संकेत मिलने लगते हैं।इसके अलावा सर्जरी और कैंसर की स्थिति में अंडाशय (बच्चेदानी) और गर्भाशय को निकालना पड़ जाता है।  जिसके कारण समय से पहले महिलाओं में मेनोपॉज हो सकता है।

लक्षण

PunjabKesari

•अनियमित मासिक धर्म
•अचानक हद से ज्यादा गर्मी लगना
•गर्मी न होने पर भी रात में पसीने से तर हो जाना
•मूड स्विंग होना
•डिप्रैशन और चिड़चिड़ापन
•नींद न आना
•थकान और सिरदर्द

कैसे करें कंट्रोल

PunjabKesari

एसजीएल चैरिटेबल अस्पताल की ऑब्सटेट्रिशियन एंड गायनोकोलॉजिस्ट डॉ. नीलू खन्ना के मुताबिक मेनोपॉज सही समय पर हों या इस दौरान कोई परेशानी न आए, इसके लिए जीवनशैली में थोड़ा बदलाव करके आने वाली परेशानियों को दूर किया जा सकता है। जैसे- रात को ज्यादा पसीना आए तो नहाकर सोएं, पतले कपड़े पहनें, रोजाना व्यायाम करें, वजन ज्यादा है तो उसे कम करें। इसके अलावा धूम्रपान करती हैं तो उसे पूरी तरह बंद कर दें, मन को शांत रखें, अपनी डाइट में  पौष्टिक चीजों- सोया, अलसी, हरी साग-सब्जियां, फल को शामिल करें। साथ ही प्रीमेनोपॉज के समय में ‍गर्भाशय ग्रीवा कैंसर और ब्रैस्ट की जांच जरूर करा लेनी चाहिए। परेशानी ज्यादा होने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें। —डॉ. नीलू खन्ना


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Shiwani Singh

Recommended News

Related News

static