क्या Uric Acid में घी खाना सही हैं? एक्सपर्ट से जानिए

punjabkesari.in Monday, Apr 27, 2026 - 10:25 AM (IST)

नारी डेस्क: यूरिक एसिड (Uric Acid) हमारे शरीर में बनने वाला एक प्राकृतिक रसायन है। यह तब बनता है जब शरीर प्यूरिन (Purines) नामक पदार्थों को तोड़ता है। आज के समय में इस समस्या से काफी लोग परेशान है, इसके कारण लोगों को जोड़ों में दर्द होने, सूजन आने, लाल होने और चलने-फिरने में परेशानी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस परेशानी से जूझ रहे लोगों के मन में अक्सर खान पान की चीजों को लेकर कई सवाल रहते हैं। लोगों को समझ रही आता कि किस चीन का सेवन करना चाहिए और किस चीज को खाना नहीं चाहिए। कई लोग घी का भी सेवन करते है। लेकिन, क्या हाई यूरिक एसिड की समस्या में घी खाना चाहिए? आज हम आपको बताएंगे कि एक्सपर्ट के अनुसार घी खाना चाहिए या नहीं?

यूरिक एसिड बढ़ने के कारण और लक्षण

सबसे पहले हम जानते है कि हमारे शरीर में यूरिक एसिड बढ़ता क्यों है। यूरिक एसिड बढ़ने के कई कारण होते है, जैसे- ज्यादा प्रोटीन या प्यूरिन वाले खाद्य (जैसे लाल मांस, मछली), शराब (खासकर बीयर), मोटापा, किडनी की समस्या, ज्यादा soft drinks लेने से और कम मात्रा में पानी पीने से ये समस्या हो सकती है। इसके लक्षण-जैसे पैर के अंगूठे में तेज दर्द, जोड़ों में सूजन और लालिमा, चलने में दर्द आदि। अगर इनमें से कुछ लक्षण आपको दिखे तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं और अपना इलाज कराएं।

PunjabKesari

यूरिक एसिड बढ़ने से होती है ये समस्या

जब यूरिक एसिड ज्यादा हो जाता है, तो यह शरीर में क्रिस्टल (कण) के रूप में जमा हो सकता है, जिससे- गठिया (Gout) – जोड़ों में दर्द और सूजन, किडनी स्टोन
जोड़ों में अकड़न जैसी समस्याएं हो सकती है।

क्या कहतें है एक्सपर्ट?

यूरिड एसिड की समस्या को आप अच्छी डाइट और हेल्दी लाइफस्टाइल को अपनाकर भी ठीक कर सकते है। इसके लिए आप को ये समझाना जरूरी है कि आप इस समस्या में किस चीज को कितना खा सकते है। एक्सपर्ट के मुताबिक, इस समस्या से परेशान लोग घी खा सकते है। Ms Pravalika Londe, Senior Clinical Nutritionist, Aster CMI Hospital, Bangalore और जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन दोनों ही बताती हैं कि घी में बहुत से पोषक तत्व होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं। मगर इसका सेवन सीमीति मात्रा में ही करना चाहिए। ज्यादा मात्रा में घी खाने से कई परेशानियां हो सकती है।

PunjabKesari

कितनी मात्रा में ले घी

Ms Pravalika Londe के अनुसार, हाई यूरिक एसिड की समस्या से पीड़ित लोग घी का सेवन कर सकते हैं, लेकिन इसे कम मात्रा में बैलेंस डाइट के साथ लें। घी एक हेल्दी फैट है और इसमें प्यूरिन नहीं होता है। यह स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से फायदेमंद है।

क्या घी खाने से बढ़ता है यूरिक एसिड का स्तर?

डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, "हाई यूरिक एसिड की स्थिति में घी खाया जा सकता है। इससे शरीर में यूरिक एसिड का स्तर नहीं बढ़ता है, लेकिन ध्यान रहे, इसे सीमित मात्रा में ही लें। घी से पाचन में सुधार करने में भी मदद मिलती है।" वहीं,  2024 में Journal of Ayurveda and Integrative Medicine के अनुसार, घी में 99.5% फैट और 0.5% मॉइस्चर होता है। इसका मतलब यह है कि घी में प्रोटीन नहीं होता या न के बराबर होता है और प्यूरिन प्रोटीन के टूटने से बनता है। इसलिए घी में प्यूरिन नहीं होता।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static