क्या तरबूज खाना किडनी के लिए हो सकता है नुकसानदायक? जानिए

punjabkesari.in Wednesday, Apr 22, 2026 - 01:20 PM (IST)

नारी डेस्क: गर्मी का मौसम शुरू होते ही बाजार में चारों तरफ तरबूज दिखाई देने लगते है। तरबूज गर्मियों का एक बेहद स्वास्थ्यवर्धक फल है, जिसमें 90% से अधिक पानी होता है। यह डिहाइड्रेशन से बचाता है, हृदय स्वास्थ्य को सुधारता है, और इसमें मौजूद लाइकोपीन (Lycopene) व विटामिन A, C शरीर को एंटीऑक्सीडेंट प्रदान करते हैं। कम कैलोरी के कारण यह वजन घटाने और पाचन में भी सहायक है। लोग इस फल को खाना बेहद पसंद करते है, लेकिन उनके मन में अक्सर ये सवाल रहता है कि तरबूज खाने से कोई नुकसान तो नहीं है, क्या ये हमारी किडनी के लिए फायदेमंद है? चलिए आज हम इस लेख में बतातें है कि इस बारे एक्सपर्ट्स का क्या कहना है।

क्या किडनी की बीमारी वाले मरीज खा सकतें है तरबूज?

तरबूज खाना सभी लोगों को पसंद है। गर्मी के मौसम में ये फल शरीर को अंदर से ठंडक देता है। लेकिन, कुछ लोग जिन्हें किडनी की समस्या होती है, उनके मन में अकसर सवाल आता है कि क्या ये फल उनके लिए फायदेमंद है। इस बारे दिल्ली के जीटीबी हॉस्पिटल में पूर्व डायटिशियन डॉ. अनामिका गौर बताती हैं कि सही मात्रा में तरबूज खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। उन्होंने कहा कि किडनी के लिए भी ये फल खाना फायदेमंद है। क्योंकि तरबूज में 90 फीसदी पानी ही होता है तो ये किडनी को हाइड्रेशन देता है।

PunjabKesari

कितनी मात्रा में खाना चाहिए तरबूज?

डॉक्टर का कहना है कि तरबूज में 90% से अधिक पानी होता है। यह डिहाइड्रेशन से बचाता है। किडनी के मरीज भी इसे खा सकते है, लेकिन सीमित मात्रा में। सीमित मात्रा में ये फल खाने से किडनी की कोई बीमारी नहीं होती। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को किडनी की गंभीर बीमारियां होती है उनको डॉक्टर की सलाह पर ही तरबूज का सेवन करना चाहिए।   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static