रात को ब्रा पहनकर सोना क्यों सही नहीं? Side-Effects जानकर रह जाएंगे हैरान

punjabkesari.in Monday, Apr 27, 2026 - 11:35 AM (IST)

नारी डेस्क:  ब्रा हर फीमेल की जरूरत का एक अहम हिस्सा है। महिलाएं ब्रेस्ट को स्पोर्ट देने के लिए इसे पहनती हैं। लेकिन रात को इसे उतार कर सोने की सलहा दी जाती है। लेकिन महिलाओं के इसको लेकर अलग- अलग तर्क हैं। कुछ महिलाएं इसे पहनना प्रेफर करती हैं । लेकिन एक्सपर्ट्स के मुताबिक ये अच्छी आदत नहीं है। ब्रा पहनकर सोने से स्किन खुलकर सांस नहीं ले पाती है । अगर आप चाहती है कि रात को आपके प्राइवेट पार्ट्स को भी आराम मिले तो बेहतर होगा कि ब्रा न पहनें। इसके अलावा ब्रेस्ट में खुजली और सूजन जैसी परेशानियां भी हो सकती हैं। आइए आपको बताते हैं  ब्रा पहनकर रात को सोने से क्या गंभीर बीमारियां हो सकती हैं...

ब्रेस्ट कैंसर का खतरा

रात में ब्रा पहनकर सोने से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा रहता है। हालांकि इस बात का कोई ठोस सबूत नहीं है, लेकिन फिर भी महिलाओं को इसपर एहतियात बरतना चाहिए। इसके अलावा अपने ब्रेस्ट का आकार से बड़ी या छोटी ब्रा पहनने से भी इन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

ब्रेस्ट कैंसर होने पर दिखते हैं ऐसे लक्षण, महिलाएं भूलकर भी न करें इग्नोर

ब्लड सर्कुलेशन पर पड़ता है असर

रात में ब्रा पहनकर सोने से आपके ब्रेस्ट के आस- पास में ब्लड सर्कुलेशन पर असर पड़ता है। साथ ही ब्रेस्ट के आस- पास की मसल्स सिकुड़ने लगती हैं, जिससे आपको सोने में दिक्कत भी हो सकती है। इसलिए अगर आप एक अच्छी नींद लेना चाहते हैं तो रात में ब्रा निकालकर ही सोएं।

ये भी पढ़ें:  ब्रा में 3 हुक क्यों होते हैं?  90% लड़कियों को नहीं पता होगा इसका लॉजिक

फंगल इन्फेक्शन

जी हां, पूरे दिन ब्रा पहनने के चलते ब्रेस्ट को हवा नहीं लगती है, जिससे वो पूरा एरिया गिला हो जातात है। इसके अलावा कई महिलाओं को ब्रा एरिया में खुजली की शिकायत रहती है। इससे बचने के लिए आपको ब्रा डालने से पहले ब्रेस्ट पर अच्छी तरह से पाउडर लगाना चाहिए।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static