अशुभ नहीं शुभ होती हैं एक्वेरियम में मरी मछली, जानिए कैसे?

punjabkesari.in Saturday, Dec 07, 2019 - 02:49 PM (IST)

एक्वेरियम जहां घर की सुंदरता बढ़ाता है वहीं फेंगशुई के मुताबिक यह घर से नेगेटिव एनर्जी को भी दूर भगाता है। एक्वेरियम में तैरतीं रंग-बिरंगी मछलियां जहां घर की सुंदरता बढ़ाती हैं वहीं घर में मौजूद सदस्यों के ऊपर आने वाली सारी विपत्तियों को भी टालने का काम करती हैं। सही जगह में रखा एक्वेरियम जहां घर में खुशियां लाता है वहीं इसे घर की गलत दिशा में रखने से आपके जीवन पर नकारात्मक प्रभाव भी डलते हैं। तो आइए जानते हैं फेंगशुई के अनुसार घर में एक्वेरियम रखने के कुछ खास नियम...

Image result for designer aqurium tips",nari

एक्वेरियम रखने की सही दिशा

घर में एक्वेरियम रखते वक्त ध्यान रहे कि इसे घर की पूर्व, उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में रखा जाए। जल से जुड़ी किसी भी चीज के लिए घर का यह कोना सबसे बेस्ट माना जाता है।

Image result for designer aqurium tips",nari

रसोईघर में एक्वेरियम कभी नहीं रखना चाहिए, इससे घर में नेगेटिव एनर्जी बढ़ती है। जल से जुड़े किसी भी शोपीस को आग के पास रखने से इसका गलत असर घर में रहने वाले लोगों पर पड़ता है। एक्वेरियम से जुड़ी यह गलती घर में कलह-कलेश की वजह बनती है।

मछलियों की संख्या

एक्वेरियम में मछलियों की संख्या 9 से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इनमें से केवल एक मछली का रंग काला जरुर होना चाहिए। काले रंग की मछली सुरक्षा का प्रतीक है। यह आपके जीवन को नकारात्मक शक्तियों से बचाकर रखता है।

 

एक समय के बाद मछलियों का मरना तय होता है, ऐसे में ध्यान रहे मरी हुई मछली एक्वेरियम में ज्यादा देर तक न पड़ी रहे। मछलियों का मरना अपशगुन नहीं होता बल्कि फेंग शुई के अनुसार एक्वेरियम में जब कोई मछली मरती है तो वह अपने साथ नकारात्मक शक्तियों को लेकर चली जाती है।

एक्वेरियम के द्वारा घर में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने के लिए समय-समय पर इसका पानी बदलते रहना चाहिए।

Image result for designer aqurium tips",nari

तो ये थे एक्वेरियम से जुड़े कुछ खास फेंगशुई टिप्स, जिन्हें अपनाकर घर की सुंदरता बढ़ाने के साथ-साथ अपने जीवन में खुशियां भर सकते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Harpreet

Recommended News

Related News

static