म्यूजिक जगत से बेहद दुखत खबर: इस मशहूर दिग्गज गायक का हुआ निधन
punjabkesari.in Tuesday, Jun 10, 2025 - 09:04 AM (IST)

नारी डेस्क: अमेरिकन म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर संगीतकार स्ली स्टोन (Sly Stone) का निधन हो गया है। 82 वर्ष की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। लंबे समय से बीमार चल रहे स्ली स्टोन की मौत की खबर से संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
परिवार ने दी दुखद खबर
स्ली स्टोन के परिवार ने अमेरिकी मीडिया को एक आधिकारिक बयान जारी कर उनके निधन की जानकारी दी। परिवार ने बताया कि स्ली स्टोन काफी समय से क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (एक तरह की सांस की गंभीर बीमारी) और दूसरी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। उन्होंने अपने आखिरी वक्त में अपने तीन बच्चों और कुछ नजदीकी दोस्तों के बीच अंतिम सांस ली।
मशहूर अमेरिकन गायक और संगीतकार स्ली स्टोन का 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन से पूरी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
— Nari (@NariKesari) June 10, 2025
.
.
.#SlyStonedeathnews #Americanmusician #passesaway pic.twitter.com/EFBb6iXotD
परिवार ने कहा, “हम स्ली के जाने से बेहद दुखी हैं, लेकिन इस बात की तसल्ली भी है कि उन्होंने संगीत की जो विरासत छोड़ी है, वह आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।”
DJ से सिंगर बनने तक का सफर
स्ली स्टोन का असली नाम Sylvester Stewart था। उनका बचपन अमेरिका के कैलिफोर्निया में बीता। संगीत के प्रति उनका झुकाव बचपन से ही था।
अपने करियर की शुरुआत उन्होंने रेडियो डिस्क जॉकी (DJ) के रूप में की थी। फिर 1966 में उन्होंने ‘Sly and the Stoners’ नाम का म्यूजिक बैंड बनाया। इस बैंड को जल्द ही पहचान मिलने लगी, और 1968 में उनका गाना ‘Dance to the Music’ टॉप 10 गानों में शामिल हुआ। इसके बाद 1971 में उन्होंने अपना सबसे हिट एल्बम ‘There’s a Riot Goin’ On’ रिलीज़ किया, जो अमेरिका के म्यूजिक चार्ट्स में नंबर 1 पर रहा।
ये भी पढ़ें: राजा रघुवंशी मर्डर केस में सोनम रघुवंशी का चौंकाने वाला बयान: पति की हत्या को लेकर कही ये बात ...
Rest in peace, Sly…🖤
— Melodies & Masterpieces (@SVG__Collection) June 9, 2025
Today, the legendary Sly Stone from Sly and the Family Stone, has passed away at age 82…
In honor of his legacy here’s an incredible clip of Sly and the Family Stone performing “Thank You (Falettinme Be Mice Elf Agin)” pic.twitter.com/qaD7u3unWK
उनके प्रसिद्ध गाने और योगदान
स्ली स्टोन को उनके हिट गानों ‘Everyday People’, ‘Dance to the Music’ और ‘Family Affair’ के लिए याद किया जाता है। उन्होंने फंक (Funk), रॉक (Rock) और पॉप (Pop) म्यूजिक को आपस में मिलाकर एक नया अंदाज दुनिया को दिया।
उनका म्यूजिक ना सिर्फ मनोरंजन का जरिया था, बल्कि उसमें सामाजिक संदेश और बराबरी की भावना भी होती थी। उनकी यही खासियत उन्हें अन्य कलाकारों से अलग बनाती है।
उन्हें मिले सम्मान
स्ली स्टोन को उनके योगदान के लिए कई अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया। साल 2006 में ग्रैमी अवॉर्ड्स में उन्हें एक ऑल-स्टार ट्रिब्यूट दिया गया, जो उनकी कला के प्रति सम्मान का प्रतीक था। स्ली स्टोन के निधन से भले ही एक युग का अंत हुआ हो, लेकिन उनका संगीत हमेशा जिंदा रहेगा। उन्होंने जिस जुनून से संगीत को जिया, वो आज भी युवाओं और कलाकारों को प्रेरणा देता है।