भारतीय संगीत जगत की महान गायिका की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के अस्पताल में भर्ती

punjabkesari.in Sunday, Apr 12, 2026 - 11:32 AM (IST)

नारी डेस्क : भारतीय संगीत जगत की दिग्गज गायिका आशा भोसले की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, उन्हें सीने में संक्रमण और अत्यधिक थकान की शिकायत के चलते अस्पताल ले जाया गया। उन्हें मुंबई के प्रसिद्ध Breach Candy Hospital में भर्ती किया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है और इलाज जारी है।

परिवार ने दी जानकारी

गायिका की पोती जनाई भोसले ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट साझा कर बताया कि आशा भोसले का इलाज चल रहा है और परिवार ने इस समय उनकी निजता का सम्मान करने की अपील की है। उन्होंने भरोसा जताया कि गायिका जल्द स्वस्थ होकर घर लौटेंगी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Zanai Bhosle💜 (@zanaibhosle)

डॉक्टरों की रिपोर्ट पर अलग-अलग दावे

अस्पताल के डॉक्टर के हवाले से कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था, हालांकि आधिकारिक रूप से उनकी हालत को लेकर स्पष्ट जानकारी इलाज के बाद ही सामने आएगी। खबर सामने आने के बाद फैंस और फिल्म इंडस्ट्री में चिंता का माहौल है। सोशल मीडिया पर लोग लगातार उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

PunjabKesari

यें भी पढ़ें : थायराइड में सिर्फ वजन ही नहीं बढ़ता, शरीर में होती हैं ये 7 बड़ी परेशानियां

 

संगीत जगत की महान हस्ती

आशा भोसले ने अपने लंबे करियर में हिंदी समेत कई भाषाओं में हजारों गीत गाए हैं और भारतीय संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उनकी आवाज ने पिछले कई दशकों से करोड़ों दिलों पर राज किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static