मुंबई में एक्ट्रेस के घर में हुई चारी , 1 करोड़ रुपये से ज़्यादा का सामान उड़ाकर भागा चोर
punjabkesari.in Monday, Aug 10, 2026 - 12:03 PM (IST)
नारी डेस्क: एक्ट्रेस-मॉडल और "बिग बॉस 10" की पूर्व कंटेस्टेंट लोपामुद्रा राउत के घर से एक करोड़ की चोरी का मामला सामने आया है। सांताक्रूज पुलिस ने लोपामुद्रा के पांचवीं मंज़िल पर स्थित फ़्लैट से 1 करोड़ रुपये से ज़्यादा की कीमती चीजों की चोरी के मामले में बिहार के दरभंगा जिले के एक गांव से 26 साल के एक व्यक्ति को गिरफ़्तार किया है।
पकड़ा गया आरोपी
आरोपी की पहचान चंदन मुखिया के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि उसने बांस की लाठी का इस्तेमाल करके पांचवीं मंजिल की बालकनी तक पहुंच बनाई, फिर दरवाजा तोड़कर लोपामुद्रा के बेडरूम में घुसा और वहां से कीमती सामान चुरा लिया। सांताक्रूज पुलिस ने बताया कि उसके पास से लगभग 51 लाख रुपये की कीमत का चोरी का सामान बरामद किया गया, जिसमें एक महंगी घड़ी, सोने के दो बिस्कुट और नकद पैसे शामिल थे। पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से दरभंगा जिले के गोठ मिट्टी गांव के रहने वाले चंदन मुखिया का पता लगाया और उसे गिरफ़्तार कर लिया।
चोरी करके आरोपी भागने की कर रहा था प्लानिंग
पुलिस के मुताबिक, जुलाई में चंदन ने कथित तौर पर अभिनेत्री के घर में एक वेंटिलेटर के ज़रिए घुसने से पहले घर की रेकी की थी और यह पक्का किया था कि अंदर कोई न हो। वह मुंबई में बंद घरों की तलाश करता था और चोरी करने के बाद उसी दिन ट्रेन से बिहार लौट जाता था। आरोप है कि मुखिया ने रेकी के दौरान लोपामुद्रा के सांताक्रूज वाले घर की पहचान की थी और बाद में मौका मिलने पर वहां चोरी करने के लिए वापस आया। पुलिस ने टेक्निकल इंटेलिजेंस, जिसमें मोबाइल फोन की जानकारी और लोकेशन से जुड़ी जानकारी शामिल थी, का इस्तेमाल करके उसे ढूंढ निकाला।

