Lock Upp 2 Grand फिनाले में पहुंचे ये 5 फाइनलिस्ट, जानें कौन जीतेगा 1 करोड़ रुपये का खिताब!

punjabkesari.in Wednesday, Aug 05, 2026 - 11:07 AM (IST)

नारी डेस्क : नेटफ्लिक्स के पॉपुलर रियलिटी शो 'लॉक अप 2' का ग्रैंड फिनाले आज यानी 5 अगस्त को होने जा रहा है। कई हफ्तों तक चले हाई-वोल्टेज ड्रामा, टास्क और एलिमिनेशन के बाद अब शो को अपने टॉप 5 फाइनलिस्ट मिल चुके हैं। इनमें से सिर्फ एक कंटेस्टेंट ट्रॉफी के साथ 1 करोड़ रुपये की प्राइज मनी अपने नाम करेगा। आइए जानते हैं कौन हैं इस सीजन के पांच फाइनलिस्ट।

शिवांगी जोशी

शिवांगी जोशी इस सीजन की पहली फाइनलिस्ट बनीं। शुरुआत में उनका गेम थोड़ा धीमा नजर आया, लेकिन समय के साथ उन्होंने शानदार वापसी की और मजबूत रणनीति के दम पर फिनाले तक पहुंचीं। सोशल मीडिया पर भी उन्हें दर्शकों का भरपूर समर्थन मिल रहा है।

PunjabKesari

शिल्पा शिंदे

वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाली शिल्पा शिंदे ने आते ही शो में अपनी अलग पहचान बना ली। उनकी बेबाक राय, अनुभव और मजबूत गेम ने उन्हें सीधे फिनाले तक पहुंचा दिया। वह इस सीजन की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट्स में से एक रही हैं।

योगेश रावत

योगेश रावत ने पूरे सीजन में लगातार दमदार प्रदर्शन किया। लेटेस्ट टास्क के दौरान शिवांगी जोशी ने उन्हें फाइनलिस्ट बनने का मौका दिलाया। अब वह भी ट्रॉफी और 1 करोड़ रुपये की प्राइज मनी जीतने की रेस में शामिल हैं।

PunjabKesari

श्रेया कालरा

श्रेया कालरा ने पहले दिन से ही अपने गेम और व्यक्तित्व से दर्शकों का दिल जीता। उनकी स्ट्रॉन्ग मौजूदगी और लगातार अच्छे प्रदर्शन की बदौलत वह टॉप-5 में अपनी जगह बनाने में सफल रहीं। फैंस उन्हें इस सीजन की संभावित विजेता भी मान रहे हैं।

राम कपूर

राम कपूर भी इस सीजन के फाइनलिस्ट बन चुके हैं। लेटेस्ट एपिसोड में शिवांगी जोशी ने टास्क के दौरान उनके लिए परफॉर्म करते हुए उन्हें फाइनल में पहुंचाया। अब वह भी बाकी चार कंटेस्टेंट्स के साथ खिताब जीतने की दौड़ में शामिल हैं।

PunjabKesari

किसे मिलेगी ट्रॉफी और 1 करोड़?

अब सभी की निगाहें ग्रैंड फिनाले पर टिकी हैं, जहां शिवांगी जोशी, शिल्पा शिंदे, योगेश रावत, श्रेया कालरा और राम कपूर में से कोई एक 'लॉक अप 2' का विजेता बनेगा और 1 करोड़ रुपये की प्राइज मनी अपने नाम करेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static