घर की बरकत से जुड़ी हैं रसोई की ये 5 चीजें, कभी न होने दें पूरी तरह खत्म

punjabkesari.in Sunday, Sep 06, 2026 - 06:30 PM (IST)

नारी डेस्क : वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई को घर का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। मान्यता है कि रसोई में रखी कुछ जरूरी चीजों का पूरी तरह खत्म हो जाना शुभ नहीं होता। इसलिए इन्हें खत्म होने से पहले ही दोबारा भर देने की सलाह दी जाती है। भारतीय घरों में रसोई का खास महत्व होता है। वास्तु शास्त्र में भी रसोई को घर की ऊर्जा और समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है। यही वजह है कि रसोई में रखी कुछ चीजों को लेकर कई धार्मिक और पारंपरिक मान्यताएं प्रचलित हैं। कहा जाता है कि कुछ जरूरी चीजों के डिब्बे पूरी तरह खाली नहीं होने चाहिए। आइए जानते हैं ऐसी 5 चीजों के बारे में जिन्हें खत्म होने से पहले ही दोबारा भर देना शुभ माना जाता है।

आटा

रसोई में आटे का डिब्बा पूरी तरह खाली होना वास्तु की कुछ मान्यताओं में शुभ नहीं माना जाता। माना जाता है कि आटा घर की दैनिक जरूरत और अन्न-समृद्धि का प्रतीक है। मान्यता के अनुसार, अगर आटे का डिब्बा पूरी तरह खाली हो जाए तो इसका असर घर की सुख-समृद्धि पर पड़ सकता है। इसलिए आटा खत्म होने से पहले ही उसमें नया आटा भरकर रखने की सलाह दी जाती है।

PunjabKesari

हल्दी

हल्दी का इस्तेमाल सिर्फ खाना बनाने में ही नहीं, बल्कि भारतीय धार्मिक परंपराओं में भी काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। ज्योतिषीय मान्यताओं में हल्दी का संबंध बृहस्पति ग्रह से जोड़ा जाता है। मान्यता है कि रसोई में हल्दी का पूरी तरह खत्म हो जाना शुभ नहीं होता और इससे घर के शुभ कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। इसलिए डिब्बे में थोड़ी हल्दी बची हो, तभी नई हल्दी लाकर रख लेने की परंपरा बताई जाती है।

यें भी पढ़ें : बप्पा की मूर्ति लेते समय न करें ये गलती! जानें क्यों घर में लाने चाहिए बाईं तरफ सूंड वाले गणपति

घी या खाने का तेल

घी और तेल रसोई की जरूरी चीजों में शामिल हैं। वास्तु और धार्मिक मान्यताओं में घी को शुभता और समृद्धि से जोड़ा जाता है। ऐसी मान्यता है कि रसोई में घी या खाना पकाने का तेल पूरी तरह खत्म नहीं होना चाहिए। इसे घर में पर्याप्त संसाधन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसलिए खत्म होने से पहले ही इसका स्टॉक दोबारा भर लेने की सलाह दी जाती है।

PunjabKesari

नमक

नमक को लेकर भी वास्तु और ज्योतिष में कई मान्यताएं प्रचलित हैं। कुछ मान्यताओं में इसका संबंध राहु-केतु से बताया जाता है। कहा जाता है कि नमक का डिब्बा पूरी तरह खाली होने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ सकता है और कामकाज में बाधाएं आ सकती हैं। वहीं, कुछ परंपराओं में किसी से नमक उधार लेने को भी शुभ नहीं माना जाता। इसलिए लोग नमक का पर्याप्त स्टॉक घर में रखना पसंद करते हैं।

येंं भी पढ़ें : अर्चना पूरन सिंह को हुई लाइलाज बीमारी, रोते हुए बेटे ने बयां किया मां का दर्द

चावल

भारतीय परंपरा में चावल को अन्न और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। ज्योतिषीय मान्यताओं में चावल का संबंध शुक्र ग्रह से जोड़ा जाता है, जिसे सुख-सुविधा और भौतिक संपन्नता का कारक माना गया है। वास्तु मान्यता के अनुसार रसोई में चावल का डिब्बा पूरी तरह खाली नहीं छोड़ना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से घर की समृद्धि पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। इसलिए चावल खत्म होने से पहले ही उसका स्टॉक भर लेने की सलाह दी जाती है।

PunjabKesari

क्या सच में खाली डिब्बे से आती है नकारात्मकता?

रसोई में इन चीजों को पूरी तरह खत्म न होने देने की बातें मुख्य रूप से वास्तु, ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। ऐसा कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि किसी डिब्बे के खाली होने से घर में नकारात्मक ऊर्जा, आर्थिक परेशानी या ग्रह दोष पैदा होता है। फिर भी, इन परंपराओं का एक व्यावहारिक पहलू यह है कि घर में रोजमर्रा की जरूरी चीजों का स्टॉक समय रहते पूरा कर लिया जाए, ताकि जरूरत के समय परेशानी न हो।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static