1 करोड़ जीतने के बाद Shreya Kalra का बड़ा फैसला, कहा-Shilpa Shinde के Home में...

punjabkesari.in Monday, Aug 10, 2026 - 06:02 PM (IST)

नारी डेस्क : इस बार लॉकअप 2 के सीजन की विनर श्रेया कालरा बनी हैं और ट्रॉफी के साथ उन्हें 1 करोड़ रू. की प्राइज मनी भी जीती है। अब जीत तो वह गई हैं लेकिन अब उनके फैंस ये जानना चाहते हैं कि वो इस पैसे का क्या करने वाली हैं। जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह इस पैसे से शिल्पा शिंदे की मदद करने वाली है और वह मदद उनके नेक काम के लिए है, वह शिल्पा शिंदे के शेल्टर होम बनाने के मिशन में पैसा लगाने की योजना बना रही है।

PunjabKesari

मिड-डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, श्रेय ने कहा, “देखिए, मैं लग्जरी चीजों में विश्वास नहीं करती। मुझे कारें खरीदने या पैसे उड़ाने का शौक नहीं है। मेरी जरूरतें बहुत ज्यादा नहीं हैं। मेरे पिता ने सुझाव दिया कि मुझे कुछ लोन लेकर प्रॉपर्टी में इनवेस्ट करना चाहिए तो ये दो बातें मेरे दिमाग में हैं। मैं कोशिश करूंगी कि इस पैसे को किसी प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करूं, ताकि मुझे इससे रिटर्न मिल सके। क्योंकि मैं सिंधी हूं और मेरा बिजनेस माइंड काफी स्ट्रॉन्ग है। बाकी, जब समय आएगा तब देखा जाएगा। तो 1 करोड़ रुपये को लेकर मैंने फिलहाल ये दो चीजें सोची हैं।

PunjabKesari

बता दें कि श्रेया कालरा एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और पॉडकास्टर हैं।  मध्य प्रदेश के इंदौर में एक पहाड़ी परिवार में जन्मी श्रेया की पढ़ाई भी वहीं हुई है। उन्होंने एमबीए की डिग्री हासिल की है, लेकिन शुरू से ही उनका सपना एंटरटेनमेंट और ग्लैमर इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने का था। इसी जुनून के चलते उन्होंने कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में कदम रखा और आज सोशल मीडिया का जाना-माना चेहरा बन चुकी हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें 2.3 मिलियन (23 लाख) से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

PunjabKesari

मनीकंट्रोल की मानें तो श्रेया कालरा की कुल नेटवर्थ 1.5 करोड़ रुपये से 3 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Related News

static