बहुत बड़ा Jewellery Fraud! पुराने सोने के बदले नए सोने का लालच देकर ज्वैलर ने उड़ाए 100 करोड़
punjabkesari.in Tuesday, Sep 22, 2026 - 11:21 AM (IST)
नारी डेस्क: पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर से 100 करोड़ के गोल्ड स्कैम का मामला सामने आया है। यहां एक जाने-माने ज्वैलर ने “पुराना सोना लाओ, नया सोना ले जाओ, बिना मेकिंग चार्ज और पॉलिशिंग” जैसे ऑफर्स का लालच देकर कई लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी कर ली। पीड़ितों का आरोप है कि आरोपी सोनार अपनी दुकान बंद कर रातों-रात फरार हो गया है, जिससे कई परिवारों की जिंदगी भर की कमाई फंस गई है।
यह भी पढ़ें: साल में सिर्फ एक बार बेटी से मिलते थे मनोज तिवारी, 10 रुपये का वड़ा पाव खाकर गुजारा करती थी रीति
इस मामले ने कई लोगों की नींदें उड़ा दी है। स्थानीय निवासियों के अनुसार आरोपी ज्वैलर पिछले करीब 20 से 25 वर्षों से लक्ष्मी नगर इलाके में आभूषणों का कारोबार कर रहा था, ऐसे में लोगों का उस पर भरोसा था। ग्राहक सोने-चांदी की खरीद-बिक्री तथा पुराने आभूषणों को बदलने के लिए उसी पर भरोसा करते थे। अधिक रिटर्न और सुरक्षा के झांसे में आकर दर्जनों लोगों ने अपनी मेहनत की कमाई उसके पास जमा कर रखी थी।
यह भी पढ़ें: लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचा खान परिवार, बेटी का ख्याल रखते दिखे गौरी और शाहरुख
बताया जा रहा है किसी की ₹20 लाख तो किसी के ₹22 लाख या उससे भी अधिक रकम फंसी हुई है । वह करोड़ों का घोटाला कर रातों रात फरार हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए ठगी के शिकार हुए पीड़ितों ने एकजुट होकर फरार सोनार का सुराग देने और पुलिस तक पहुंचाने में मदद करने वाले व्यक्ति को अपनी तरफ से ₹5 लाख का इनाम देने का ऐलान किया है। स्थानीय व्यापारियों और निवासियों ने दिल्ली पुलिस से मामले की गहन जांच करने, आरोपी के बैंक खातों व संपत्तियों को जब्त करने तथा पीड़ितों का पैसा वापस दिलाने की मांग उठाई है।

