मशहूर सिंगर का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, सांस लेने की थी दिक्कत

punjabkesari.in Sunday, Apr 12, 2026 - 01:10 PM (IST)

नारी डेस्क : भारतीय संगीत जगत की महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। सांस लेने में दिक्कत के चलते उन्हें मुंबई के Breach Candy Hospital में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। साल 2026 की शुरुआत में ही भारतीय कला जगत को यह बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है। आशा भोसले ने करीब 8 दशकों तक फिल्म इंडस्ट्री को अपनी सेवाएं दीं और दुनियाभर में भारत का नाम रोशन किया। बताया जा रहा है कि बीते दिन उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हो पाया।

संगीत जगत में शोक की लहर

आशा भोसले के निधन की खबर से फिल्म और संगीत इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। फैंस और सेलेब्रिटीज सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनके योगदान को याद कर रहे हैं।आशा भोसले ने अपने करियर में हजारों गाने गाए और कई भाषाओं में अपनी मधुर आवाज का जादू बिखेरा। उनकी आवाज और उनके गाने हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगे।

यें भी पढ़ें : लिवर खराब होने से पहले शरीर में दिखते हैं 4 संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

अंतिम संस्कार की जानकारी

रिपोर्ट्स के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार मुंबई के दादर स्थित शिवाजी पार्क श्मशान भूमि में किया जाएगा। फैंस और सेलेब्रिटीज उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई देने पहुंचेंगे।

82 साल के करियर में गाए हजारों गाने

आशा भोसले ने छोटी उम्र में ही अपनी सिंगिंग करियर की शुरुआत की थी। अपनी बहन लता मंगेशकर की राह पर चलते हुए उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई। करीब 82 साल के करियर में उन्होंने 12,000 से ज्यादा गाने गाए और कई भाषाओं में अपनी आवाज दी। उनके अद्वितीय योगदान के लिए उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

यें भी पढ़ें : डायबिटीज मरीजों को बिलकुल नहीं खानी चाहिए ये दाल, खाते ही बढ़ जाएगा Sugar Level

देश कर रहा श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई बड़ी हस्तियों ने उनके स्वास्थ्य को लेकर पहले चिंता जताई थी। अब उनके निधन के बाद पूरा देश उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static