म्यूजिक इंडस्ट्री को बड़ा झटका, टी-सीरीज फाउंडर के भाई दर्शन कुमार नहीं रहे

punjabkesari.in Sunday, Apr 19, 2026 - 12:56 PM (IST)

नारी डेस्क:   टी-सीरीज परिवार से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है। कंपनी के संस्थापक Gulshan Kumar के छोटे भाई दर्शन कुमार का 18 अप्रैल 2026 को निधन हो गया। 70 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके जाने से म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक का माहौल है, क्योंकि उन्होंने पर्दे के पीछे रहकर कई नए कलाकारों को आगे बढ़ाने और इंडस्ट्री को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।

 हमेशा लाइमलाइट से दूर रहे 

दर्शन कुमार ने हमेशा कैमरे और सुर्खियों से दूरी बनाए रखी, लेकिन पर्दे के पीछे रहकर उन्होंने म्यूजिक इंडस्ट्री में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कई नए कलाकारों को मौका दिलाने और उन्हें आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इंडस्ट्री में उन्हें एक शांत लेकिन प्रभावशाली शख्सियत के रूप में जाना जाता था।

मीका सिंह ने जताया दुख

सिंगर Mika Singh ने भी दर्शन कुमार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि दर्शन कुमार एक नेक दिल इंसान थे, जो हमेशा दूसरों की मदद के लिए आगे रहते थे। उन्होंने कई नए सिंगर्स को लॉन्च करने और सपोर्ट करने में अहम भूमिका निभाई। मीका ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए श्रद्धांजलि दी।

ये भी पढ़ें:  टीवी इंडस्ट्री को बड़ा झटका! कैंसर से जंग हार गए मशहूर एक्टर, इमोशनल पोस्ट ने सबको रुलाया

टी-सीरीज की विरासत से जुड़ा परिवार

टी-सीरीज की शुरुआत 1983 में Gulshan Kumar ने “सुपर कैसेट्स इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड” के नाम से की थी, जिसे बाद में टी-सीरीज के रूप में पहचान मिली। उन्होंने भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री को नई दिशा दी और संगीत को आम लोगों तक पहुंचाया। 1997 में गुलशन कुमार का निधन हो गया था, जिसके बाद उनके परिवार ने कंपनी की जिम्मेदारी संभाली। आज टी-सीरीज को उनके बेटे Bhushan Kumar ने ग्लोबल लेवल पर पहुंचाया है।

PunjabKesari

परिवार ने आगे बढ़ाई विरासत

गुलशन कुमार के परिवार में उनके भाई कृष्ण कुमार और गोपाल कुमार भी शामिल हैं, जिन्होंने अलग-अलग तरीकों से इस विरासत को आगे बढ़ाया है। वहीं परिवार की अगली पीढ़ी भी फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री में सक्रिय है, जिससे टी-सीरीज की पहचान लगातार मजबूत होती जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static