टीवी इंडस्ट्री को बड़ा झटका! कैंसर से जंग हार गए मशहूर एक्टर, इमोशनल पोस्ट ने सबको रुलाया

punjabkesari.in Saturday, Apr 18, 2026 - 10:19 AM (IST)

नारी डेस्क: मलयालम टेलीविजन इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। जिसने सब को रुला दिया। जाने माने मशहूर एक्टर  सिद्धार्थ वेणुगोपाल का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है।  सिद्धार्थ के अचानक चले जाने से उनके फैंस और पूरी फिल्म इंडस्ट्री सदमे में है। खबर सुनने के बाद हर किसी की आंख नम हैं किसी को भी उनकी मौत पर विश्वास नहीं हो रहा, बता दे की उनकी मौत की जानकारी एक्ट्रेस सीमा जी नायर ने एक भावुक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी।

 सिद्धार्थ के जाने बाद... सारी उम्मीदें खत्म हो गईं

सीमा पिछले दो सालों से एक ढाल की तरह सिद्धार्थ के साथ उनकी बीमारी में साथ देने खड़ी रही और उनके इलाज में हर संभव मदद कर रही थीं। उन्होंने अपने नोट में लिखा, "सारी उम्मीदें खत्म हो गईं... सिद्धार्थ अब उस दुनिया में चले गए हैं जहां कोई दर्द नहीं है। मैं उसे बचाने के लिए लगातार लड़ती रही, लेकिन शायद भगवान को उनकी तकलीफ और मंजूर नहीं थी।" अभिनेता किशोर सत्या ने भी उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए सीमा जी नायर के सेवा भाव की सराहना की और बताया कि इंडस्ट्री ने हमेशा सिद्धार्थ की जरूरतों में साथ दिया।

ये भी पढ़ें:  जब बाल-बाल बची थी अक्षय कुमार की जान, सुनाया वैष्णो देवी के चमत्कार का किस्सा

 

ये भी पढ़ें:  रात में रोज 3 बजे उठकर यूरिन आना क्या Normalहै? जानिए कारण

कौन थे सिद्धार्थ वेणुगोपाल?

सिद्धार्थ त्रिशूर के चलाकुडी के रहने वाले थे। उन्हें 'कस्तूरीमन' और 'भाग्यजातकम्' जैसे सुपरहिट मलयालम सीरियल्स के जरिए घर-घर में अपनी पहचान बनाई। बचपन से ही अभिनय का शौक रखने वाले सिद्धार्थ ने कॉलेज के दिनों में थिएटर से शुरुआत की थी। उन्होंने एक प्रेजेंटर (एंकर) के तौर पर भी काम किया और फिर टीवी की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई। सिद्धार्थ के परिवार में उनकी माँ और एक छोटा भाई है। उनके पिता का निधन कुछ साल पहले ही हो गया था, जिसके बाद अब सिद्धार्थ के जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static