बिहार पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा, यहां की सबसे मशहूर डिश  ''लिट्टी चोखा'' का लिया मजा

punjabkesari.in Saturday, Sep 19, 2026 - 06:45 PM (IST)

नारी डेस्क:  बॉलीवुड स्टार्स सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और तमन्ना भाटिया शनिवार को अपनी आने वाली फिल्म 'द वान - फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' के प्रमोशन के लिए बिहार पहुंचे। पटना में अपने दिन भर के प्रमोशनल टूर के दौरान, दोनों ने फैंस से मुलाकात की और राज्य की खास डिश 'लिट्टी चोखा' का स्वाद भी चखा। सिद्धार्थ ने इंस्टाग्राम पर अपनी 'लिट्टी चोखा' प्लेट की एक फोटो भी शेयर की।

PunjabKesari
एक दिन पहले, सिद्धार्थ और तमन्ना को 'बिग बॉस 20' के सेट पर देखा गया था, जहां वे सुपरस्टार सलमान खान से मिले थे। सिद्धार्थ ने सेट से सलमान के साथ एक तस्वीर भी शेयर की और लिखा, "सलमान सर के साथ 'वीकेंड का वार' और घर वालों के साथ थोड़ी मस्ती। 'बिग बॉस 20' पर मिलते हैं।" 'द वान' में TVF के अरुणाभ कुमार, डायरेक्टर दीपक मिश्रा और एकता कपूर एक साथ आए हैं। यह फिल्म भारतीय लोककथाओं को फैंटेसी, एडवेंचर, मिस्ट्री और ह्यूमर के साथ जोड़ती है। 


बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड के डिवीज़न 'बालाजी मोशन पिक्चर्स' द्वारा TVF और 11.11 प्रोडक्शन के साथ मिलकर पेश की जा रही इस फिल्म में सिद्धार्थ के साथ तमन्ना भाटिया भी हैं। फिल्म को अरुणाभ कुमार ने लिखा है और दीपक मिश्रा ने डायरेक्ट किया है, जबकि मनु आनंद DOP और विजुअल डायरेक्टर हैं। इसे शोभा कपूर, एकता आर कपूर, अरुणाभ कुमार और नीरज कोठारी ने प्रोड्यूस किया है। 'द वावन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' 25 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static