कौन हैं जनाई भोसले ? दिग्गज गायिका Asha Bhosle के अंतिम दर्शन में क्यों दिखीं बेहद भावुक
punjabkesari.in Monday, Apr 13, 2026 - 04:09 PM (IST)
नारी डेस्क: दिग्गज गायिका Asha Bhosle के अंतिम दर्शन के दौरान एक चेहरा ऐसा था जिसने हर किसी का ध्यान खींचा जनाई भोसले। दादी को खोने का दर्द उनकी आंखों में साफ झलक रहा था और वह खुद को संभालने की कोशिश करती नजर आईं। आखिर कौन हैं जनाई भोसले और क्यों वह इस मौके पर इतनी भावुक दिखीं, आइए जानते हैं उनकी जिंदगी और आशा ताई से उनके खास रिश्ते के बारे में।
कौन हैं जनाई भोसले?
जनाई भोसले, Asha Bhosle के बेटे आनंद भोसले की बेटी हैं। वह दिवंगत गायिका की पोती हैं और परिवार की युवा पीढ़ी का हिस्सा हैं। जनाई अक्सर अपनी दादी के साथ सार्वजनिक कार्यक्रमों में नजर आती रही हैं और उनके बेहद करीब मानी जाती हैं। सिंगिंग में भी बना चुकी हैं पहचान जनाई भोसले सिर्फ परिवार के नाम से ही नहीं, बल्कि अपनी पहचान भी बना रही हैं। वह एक सिंगर हैं और उनका गाना “केहंदी है” पिछले साल काफी लोकप्रिय हुआ था। इस गाने को दर्शकों ने काफी पसंद किया और उन्हें अच्छी पहचान मिली।
एक्टिंग करियर की भी शुरुआत
सिंगिंग के अलावा जनाई को एक्टिंग का भी शौक है। वह जल्द ही फिल्म “द प्राइड ऑफ भारत छत्रपति शिवाजी महाराज” से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली हैं। इससे उनकी पहचान एक मल्टी-टैलेंटेड आर्टिस्ट के रूप में बन रही है।
सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव
जनाई भोसले सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और इंस्टाग्राम पर उनके हजारों फॉलोअर्स हैं। वह अक्सर अपनी जिंदगी और प्रोजेक्ट्स से जुड़ी अपडेट्स शेयर करती रहती हैं।
दादी के निधन से गहरा सदमा
हाल ही में उन्होंने अपनी दादी की तबीयत बिगड़ने की जानकारी भी सोशल मीडिया पर साझा की थी। Asha Bhosle के निधन के बाद अंतिम संस्कार के दौरान जनाई का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। हालांकि, इस कठिन समय में भी वह खुद को संभालने की कोशिश करती दिखीं।

