बेहद दुखद! हरियाणा के फेमस सिंगर का 30 साल की कम उम्र में हार्ट अटैक से हुआ निधन

punjabkesari.in Wednesday, Apr 22, 2026 - 05:07 PM (IST)

नारी डेस्क:  हर दिन दिल का दौरा पड़ने की खबरें अब आम होती जा रही हैं, लेकिन जब ऐसी घटना किसी युवा और सक्रिय इंसान के साथ होती है, तो झटका और गहरा लगता है। इसी कड़ी में हरियाणवी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है अभिनेत्री दिव्यांका सिरोही का महज 30 साल की उम्र में अचानक निधन हो गया।

अचानक तबीयत बिगड़ी, अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात दिव्यांका को अचानक सीने में दर्द महसूस हुआ। हालत बिगड़ने पर उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुरुआती तौर पर इसे हार्ट अटैक का मामला बताया जा रहा है। इतनी कम उम्र में इस तरह अचानक निधन की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Divyanka (@divyankaasirohi)

इंडस्ट्री और फैंस में शोक की लहर

दिव्यांका के निधन की खबर जैसे ही सामने आई, सोशल मीडिया पर शोक संदेशों की बाढ़ आ गई। उनके साथ काम कर चुके कलाकारों से लेकर फैंस तक, हर कोई उन्हें याद कर रहा है। कई लोगों ने उनकी ऊर्जा, मुस्कुराहट और काम के प्रति समर्पण को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। कम उम्र में यूं अचानक दुनिया को अलविदा कहना उनके चाहने वालों के लिए किसी सदमे से कम नहीं है।

परिवार की ओर से नहीं आया आधिकारिक बयान

अब तक दिव्यांका के परिवार की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि उनके करीबी लोगों का कहना है कि वह पूरी तरह स्वस्थ और सक्रिय थीं। वह लगातार अपने काम में व्यस्त रहती थीं और किसी गंभीर बीमारी की जानकारी पहले सामने नहीं आई थी।

ये भी पढ़ें:  टीवी इंडस्ट्री को बड़ा झटका! कैंसर से जंग हार गए मशहूर एक्टर, इमोशनल पोस्ट ने सबको रुलाया

बुलंदशहर से शुरू हुआ था सफर

दिव्यांका सिरोही का जन्म 19 नवंबर 1996 को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में हुआ था। पढ़ाई में अच्छी रहने वाली दिव्यांका ने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से बीसीए किया और इसके बाद सिक्किम से एमबीए की डिग्री हासिल की। हालांकि, पढ़ाई के साथ-साथ उनका झुकाव हमेशा से डांस और एक्टिंग की ओर रहा, जिसने आगे चलकर उनके करियर की दिशा तय की।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Divyanka (@divyankaasirohi)

सोशल मीडिया से मिली पहचान

दिव्यांका ने अपने करियर की शुरुआत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक से की थी। एक त्योहार के मौके पर बनाया गया उनका डांस वीडियो काफी वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने मशहूर गाने पर परफॉर्म किया था। इस वीडियो ने उन्हें रातोंरात पहचान दिलाई।इसके बाद उनकी फैन फॉलोइंग तेजी से बढ़ी और उन्हें एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में मौके मिलने लगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static