महान गायिका Asha Bhosle के निधन से देश में शोक की लहर: भावुक हुए फिल्मी सितारे जताया दुख

punjabkesari.in Monday, Apr 13, 2026 - 10:47 AM (IST)

नारी डेस्क:   भारतीय संगीत जगत की महान गायिका Asha Bhosle का 12 अप्रैल 2026 को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के Breach Candy Hospital में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके बेटे आनंद भोसले ने इस खबर की पुष्टि की।

बीमारी के चलते थीं अस्पताल में भर्ती

जानकारी के अनुसार, आशा भोसले को सीने में इंफेक्शन की शिकायत थी। उनकी पोती जनाई भोसले लगातार उनकी सेहत से जुड़ी अपडेट दे रही थीं। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हो सका।

अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार

आशा भोसले के पार्थिव शरीर को उनके घर पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है, जहां आम लोग और फिल्म इंडस्ट्री के लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। उनका अंतिम संस्कार 13 अप्रैल 2026 को मुंबई के शिवाजी पार्क में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: कढ़ाई पनीर और मंचूरियन खाने के बाद युवक की मौत! फूड पॉइजनिंग से कैसे बचें, एक्सपर्ट्स की सलाह

फिल्म इंडस्ट्री ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

उनके निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है। कई बड़े सितारों ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी है। Amitabh Bachchan, Akshay Kumar, Salman Khan, Katrina Kaif, Shah Rukh Khan और Priyanka Chopra सहित कई कलाकारों ने सोशल मीडिया पर भावुक संदेश साझा किए। सितारों के भावुक रिएक्शन संगीतकार A. R. Rahman ने कहा कि उनकी आवाज हमेशा अमर रहेगी। Manoj Bajpayee ने उनकी आवाज को “जादुई” बताया। वहीं Kapil Sharma और Sunny Deol ने भी उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

प्रधानमंत्री ने जताया शोक

प्रधानमंत्री Narendra Modi ने उनके निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि आशा भोसले ने अपनी आवाज से भारतीय संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया और पूरी दुनिया में देश का नाम रोशन किया। Asha Bhosle को भारतीय संगीत की सबसे बहुमुखी गायिकाओं में गिना जाता है। उन्होंने हजारों गानों को अपनी आवाज दी और हर शैली में अपनी अलग पहचान बनाई। उनका जाना संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static