वर्ष 2021 की पावन हरियाली तीज पर अपनी राशि अनुसार करें ये खास उपाय

punjabkesari.in Wednesday, Aug 11, 2021 - 10:01 AM (IST)

हर साल सावन के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज का पावन त्योहार मनाया जाता है। इस साल यह शुभ पर्व 11 अगस्त यानि आज है। इस दिन सुहागिन महिलाओं और कुंवारी द्वारा निर्जला व्रत रखा जाता है। मान्यता है कि व्रत रखने से उन्हें अंखड सौभाग्य और मनचाहा वर की प्राप्ति होती है। ज्योतिषषास्त्र के अनुसार, इस दिन राशि अनुसार कुछ खास उपाय करने से भगवान शिव और माता पार्वती की असीम कृपा मिलती है। चलिए जानते हैं उन खास उपायों के बारे में...


मेष राशि- मेष राशि की महिलाएं व्रत रखने के साथ भगवान शिव को सफेद फूल अर्पित करें। इसके साथ ही शिव-पार्वती को रेशमी वस्त्र चढ़ाकर पंचामृत का भोग लगाएं।

वृषभ राशि- हरियाली तीज के शुभ दिन पर शिव-पार्वती को लाल फूल चढ़ाएं। इसके साथ शिव जी को सुगंध और देवी पार्वती को श्रृंगार का सामान भेंट करें।

मिथुन राशि- इस शुभ दिन पर महिलाएं माता पार्वती को हल्दी और शिव जी को सफेद चंदन चढ़ाएं। साथ ही खुद हरे वस्त्र धारण करें।

कर्क राशि- इस राशि की महिलाएं इस शुभ दिन पर शिव-पार्वती को श्रृंगार का सामान अर्पित करते हुए “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें।

PunjabKesari


सिंह राशि-व्रती महिलाएं पीले फूलों की माला बनाकर शिव-पार्वती को चढ़ाएं। खुद भी इस दिन पीले कपड़े पहने।

कन्या राशि- हरियाली तीज के दिन व्रती महिलाएं भगवान शिव और मां पार्वती को जल में हल्दी मिलाकर चढ़ाएं। साथ ही मेंहदी अर्पित करें।

तुला राशि- इस शुभ दिन पर महिलाएं भगवान शिव को पंचामृत और माता पार्वती को श्रृंगार का सामान अर्पित करें।

वृश्चिक राशि- व्रत रखने वाली महिलाएं व लड़कियां भगवान शिव को जल और इत्र चढ़ाएं। देवी पार्वती को पीले रंग की चूड़ियां और वस्त्र भेंट करें।

 

PunjabKesari

धनु राशि- शिव-पार्वती को एकसाथ सुगंधित पुष्प चढ़ाएं। फिर उनके सामने बैठ कर शिव चालीसा का पाठ करें।

मकर राशि- इस राशि की महिलाएं शाय चंद्रमा को अर्घ्य दें। इसके साथ ही शिव मंदिर जाकर या घर पर ही शिव-पार्वती के आगे घी का दीपक जलाकर प्रार्थना करें।

कुंभ राशि- इस शुभ दिन पर व्रती महिलाएं शिव जी को सफेद फूल और माता पार्वती को गुलाबी वस्त्र चढ़ाएं। मान्यता है कि इससे आप पर भगवान जी की असीम कृपा बरसेगी।

मीन राशि- मीन राशि के लोग भोलेनाथ और देवी पार्वती को पीले वस्त्र चढ़ाएं। साथ ही माता पार्वती को श्रृंगार का सामान अर्पित करें।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static