इन राशियों की सास-बहू जोड़ी कभी नहीं बननी चाहिए, हमेशा होती हैं झगड़े-लड़ाई
punjabkesari.in Thursday, Apr 09, 2026 - 05:38 PM (IST)
नारी डेस्क: सास-बहू का रिश्ता जितना खास होता है, उतना ही नाजुक भी माना जाता है। इस रिश्ते में प्यार, अपनापन और समझदारी बेहद जरूरी होती है, लेकिन कई बार बिना किसी बड़ी वजह के भी दोनों के बीच अनबन शुरू हो जाती है। छोटी-छोटी बातों पर गलतफहमियां बढ़ती हैं और रिश्ता तनावपूर्ण बन जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इसके पीछे एक कारण राशियों का प्रभाव भी हो सकता है। कुछ राशियों की महिलाओं के स्वभाव एक-दूसरे से इतने अलग या टकराव वाले होते हैं कि उनकी सास-बहू की जोड़ी में सामंजस्य बैठाना मुश्किल हो जाता है। आइए जानते हैं किन राशियों की महिलाओं को सास-बहू की जोड़ी में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
मेष और कुंभ
मेष और कुंभ राशि की महिलाएं बहुत जिद्दी और आत्मनिर्भर होती हैं। ये अपनी बात मनवाने में माहिर होती हैं और चाहती हैं कि सब कुछ उनके अनुसार ही हो। ऐसे स्वभाव वाले दोनों व्यक्तित्वों का एक साथ रहना मुश्किल हो सकता है। इसलिए ये राशियां सास-बहू की जोड़ी बनने के लिए अनुकूल नहीं मानी जाती हैं।

कन्या और तुला
कन्या और तुला राशि की महिलाएं बेहद परफेक्शनिस्ट होती हैं। दोनों एक ही छत के नीचे रहने पर अक्सर एक-दूसरे से बेहतर साबित होने की कोशिश करती हैं। इस कारण परिवार में तनाव और असहमति बढ़ती है।
यें भी पढ़ें : ब्रेस्ट कैंसर के छिपे संकेत: सिर्फ गांठ नहीं, इन शुरुआती लक्षणों को भी न करें नजरअंदाज
मिथुन और मकर
मिथुन राशि की महिलाएं चंचल और उत्साही होती हैं, जबकि मकर राशि की महिलाएं शांत और संयमित स्वभाव की होती हैं। जब ये दोनों आपस में टकराती हैं, तो परिवार में विवाद और तनाव की स्थिति बन जाती है।

सिंह और वृश्चिक
सिंह और वृश्चिक राशि की महिलाएं सबसे झगड़ालू और बॉसी स्वभाव की मानी जाती हैं। दोनों का साथ किसी भी परिस्थिति में मुश्किल साबित हो सकता है। जैसे एक तलवार में दो धार नहीं हो सकती, उसी तरह ये दोनों एक साथ परिवार में सामंजस्य बनाए नहीं रख सकतीं।
यें भी पढ़ें : सोने की कलम से लिखी होती है इस मूलांक वालों की किस्मत, धन-वैभव खुद आता है इनके पास
सास-बहू के रिश्ते को समझदारी, धैर्य और आपसी सम्मान से मजबूत बनाया जा सकता है। लेकिन राशि का प्रभाव भी इस रिश्ते में अहम भूमिका निभाता है। ऊपर बताई गई राशियों की महिलाएं एक साथ रहने पर अक्सर विवाद और तनाव की स्थिति पैदा कर सकती हैं। इसलिए यह जानना और समझना जरूरी है कि किसे किसके साथ जोड़ा जाए।

