धार्मिक ही नहीं वैज्ञानिक तौर पर भी घर में शंख रखना होता है फायदेमंद
punjabkesari.in Sunday, Nov 03, 2019 - 12:42 PM (IST)

शास्त्रों का ज्ञान रखने वाले लोग इस बात से बाखूबी परिचित हैं कि भगवान विष्णु जी अपने पास शंख,चक्र, कमल और गदा रखते थे। इन सब चीजों को घर में रखने से आप अपने जीवन की कई परेशानियां हल कर सकते हैं। सबसे पहले बात करते हैं भगवान विष्णु जी के प्रिय शंख की..
भगवान विष्णु द्वारा धारण किया गया शंख नाद ध्वनि का प्रतीक है। शंख की ध्वनि को बहुत ही पवित्र माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि जिस घर में शंख की आवाज गूंजती है वहां किसी तरह की नकारात्मक ऊर्जा का संचार नहीं होता। यह ध्वनि शिक्षा देती है कि ऐसा ही नाद हमारी देह में स्थित है जो हमें हमारी आत्मा की आवाज सुनने में मदद करती है। घर में शंख रखने से या फिर रोजाना इसे बजाने से हमें अपने हर अच्छे बुरे कर्म की आवाज अपने आप महसूस हो जाती है। यदि हम अपने भीतर के इस नाद को सुनकर कर्म करें तो जीवन बहुत सहज और सरल महसूस होता है।
शंख बजाने के पीछे छिपा वैज्ञानिक लाभ
शंख बजाने वाले मनुष्य के फेफड़े हमेशा सुचारु रुप से काम करते हैं। शंख बजाना हमारी स्मरण, श्रवण और हमारे मुख के तेज को बढ़ाने का काम करता है। शंख के बाद हम बात करते हैं विष्णु जी के द्वारा धारण की गई अन्य वस्तुओं के बारे में... जैसे कि
कमल का फूल
कमल का फूल सत्य और एकाग्रता का प्रतीक माना जाता है। जिस प्रकार कमल पुष्प कीचड़ में रहकर भी स्वयं को निर्लेप रखता है ठीक वैसे ही जीव को संसार रुपी माया रुप कीचड़ में रहते हुए स्वयं को निर्लेप रखना चाहिए अर्थात संसार में रहें परंतु संसार को अपने भीतर न आने दें। कमल मोह से मुक्त होने व ईश्ववरीय चेतना से जुड़ने की शिक्षा देता है। कीचड़ कमल के अस्तित्व की मात्र जरुरत है, वैसे ही संसारिक पदार्थ मनुष्य की जरुरत मात्र है।
सुदर्शन चक्र
शंख की तरह सुदर्शन चक्र भी भगवान विष्णु को बहुत प्रिय है। इसे घर में रखने से दूर-दृष्टि और दृढ़ संकल्प की भावना से व्यक्ति सदा भरा रहता है। यह चक्र आपको हमेशा सही रस्ते पर चलने की प्रेरणा देता है।
गदा
गदा अनंत शक्ति और बल का प्रतीक है। कर्मों के अनुसार ईश्वर जीव को दंड प्रदान करते हैं यह ईश्वरीय न्याय प्रणाली को दर्शाता है। इसे घर में रखने से आपके साथ गलत व्यवहार करने वालों को जवाब स्वंय ईश्वर देता है।