वाह! वैज्ञानिकों ने कर दिखाया कमाल, सीसे से बना दिया सोना

punjabkesari.in Thursday, May 15, 2025 - 08:11 PM (IST)

नारी डेस्कः सोना शुरू से ही भारतीयों का मनपसंद धातु रहा है और सोने से बने गहनों की डिमांड ही अलग रही है लेकिन अगर ये सोना सीसे से बनने लगे तो ...? जी हां CERN के वैज्ञानिकों ने ये चमत्कार कर दिया और अपने बरसों पुराने सपने को सच कर दिखाया है। दरअसल, यूरोप के मशहूर वैज्ञानिक संस्थान CERN (यूरोपियन ऑर्गेनाइजेशन फॉर न्यूक्लियर रिसर्च) के वैज्ञानिकों ने एक ऐसा प्रयोग किया है जो सदियों से रहस्य और कल्पना बना हुआ था। वो सपना था सीसे को सोने में बदलना।

सीसे को सोने में बदला, जानिए क्या है यह अद्भुत प्रयोग?

CERN में चल रही ALICE परियोजना का उद्देश्य, ब्रह्मांड की शुरुआत यानी बिग बैंग के ठीक बाद की स्थितियों को समझना है। इसी परियोजना के तहत वैज्ञानिकों ने लार्ज हैड्रॉन कोलाइडर (LHC) में सीसे (Lead) के परमाणु नाभिकों को बहुत ही तेज गति से आपस में टकराया। इस टक्कर के दौरान कुछ पल के लिए सोने के नाभिक (Gold Nuclei) बनने के संकेत मिले हालांकि ये बहुत ही कम पलों के लिए (कुछ मिलीसेकंड के लिए) थे लेकिन वैज्ञानिकों के लिए यह एक ऐतिहासिक सफलता थी। बता दें कि यही वह सपना था जो सदियों पहले कीमियागर (Alchemists) देखा करते थे।

PunjabKesari

कैसे बदला गया सीसा सोने में?

वैज्ञानिकों ने सीसे के भारी परमाणुओं को बहुत ऊंची ऊर्जा से एक-दूसरे से टकराया। टकराव से उत्पन्न तापमान और दबाव बहुत अधिक था जिससे बिग बैंग जैसी स्थिति पैदा हो जाती है। इन्हीं परिस्थितियों में परमाणु संरचना में अस्थायी बदलाव हुआ और सोने के जैसे नाभिक अस्तित्व में आए। यह प्रयोग यह साबित करता है कि सही ऊर्जा और स्थितियों में एक तत्व को दूसरे में बदला जा सकता है। 

क्राइसोपोइया- जो अब विज्ञान बन गई

प्राचीन और मध्ययुगीन समय में कई कीमियागर यह मानते थे कि साधारण धातुओं को सोने में बदला जा सकता है। इस प्रक्रिया को क्राइसोपोइया (Chrysopoeia) कहा जाता था लेकिन उस दौर में यह सिर्फ कल्पना और रहस्य था, विज्ञान नहीं लेकिन आज आधुनिक परमाणु भौतिकी ने यह साबित कर दिया है कि वह काल्पनिक विचार अब वैज्ञानिक प्रयोगों से संभव हो चुका है, भले ही वह अस्थायी रूप से ही क्यों न हो।

क्यों खास है यह प्रयोग?

यह प्रयोग भौतिकी और ब्रह्मांड विज्ञान के लिए एक बड़ी उपलब्धि है क्योंकि इससे यह भी पता चलता कि ब्रह्मांड की उत्पत्ति में तत्व कैसे बने होंगे। इससे यह भी समझ आता है कि परमाणु स्तर पर तत्वों का परिवर्तन कैसे किया जा सकता है।

क्या अब हम बाजार में सीसे से सोना बना सकेंगे?

नहीं ऐसा होना संभव नहीं है क्योंकि यह प्रक्रिया बेहद जटिल, महंगी और अस्थाई है क्योंकि सोने का जो नाभिक बना वह कुछ पल के लिए ही था और उसे एकत्रित कर पाना लगभग असंभव है। इस प्रयोग का उद्देश्य सिर्फ वैज्ञानिक सिद्धांतों को साबित करना था, धन कमाने के लिए नहीं। हालांकि भविष्य में यह खोज कई अन्य वैज्ञानिक रहस्यों को सुलझाने में मदद करेगी। इस बात की उम्मीद भी की जा सकती हैं कि शायद एक दिन ऐसी तकनीक विकसित हो सकें जिससे तत्वों को स्थाई रूप से बदला जा सकें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Related News

static