90 दशक के फेमस धार्मिक शो ''रामायण'' और ''महाभारत'' फिर से करने आएंगे आपका मनोरंजन

punjabkesari.in Friday, Mar 27, 2020 - 03:59 PM (IST)

भारत बंद की बात कोई नई नहीं, आज से पहले भी एक नहीं बल्कि कई मरतबा भारतीय इस स्थिति का सामना कर चुके हैं। फर्क बस इतना है कि आज से कुछ वक्त पहले हर घर में टी़वी, इंटरनेट नहीं हुआ करते थे, जिस वजह से लोग घर बैठे बोर होने लगते थे। जिनके पास टी.वी नहीं होता था वे पड़ोसियों के घर जाकर अपने पसंदीदार शो देखा करते थे। उन्हीं शो में से एक था धार्मिक कार्यक्रम 'रामायण'।  

 

अगर आप अपने माता-पिता या दादा-दादी से पूछें तो आपको इस प्रोग्राम के बारे में जरूर बताएंगे। भारत बंद के चलते जहां सरकार लोगों तक उनकी जरुरत का सामान पहुंचाने में जुटी है, वहीं टेलिविजन इंडस्ट्री आपके मनोरंजन का पूरा ध्यान रखने की कोशिश कर रही है।

PunjabKesari

ऐसे में शायद जल्द ही 90 दशक के फेमस शो रामायण और महाभारत फिर से देखने के मिले। बात अगर लोगों की करें तो आल इंडिया पर यह खबर पता लगने के बाद सभी लोग अपने मनपसंद 90's के शो की लिस्ट लेकर तैयार हैं।

PunjabKesari

रामायण के खास किरदार अरूण गोविल और दीपिका चिखलिया हाल ही में कपिल शर्मा के शो में नजर आए। जिसके बाद से ही रामायण शो फिर से चर्चा में है। खबरों के अनुसार रामायण के साथ-साथ महाभारत भी प्रसारित किया जा सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Harpreet

Related News

static