फेमस पंजाबी एक्ट्रेस के पिता पर क्लिनिक में घुसकर हुआ जानलेवा हमला, बदमाशों ने चलाई गोलियां

punjabkesari.in Saturday, Jul 05, 2025 - 09:04 AM (IST)

नारी डेस्क: पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री तानिया इस वक्त काफी मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। दरअसल, उनके पिता डॉ. अनिलजीत कंबोज पर अज्ञात बदमाशों ने सरेआम गोलीबारी कर दी है। ये वारदात शुक्रवार दोपहर पंजाब के मोगा जिले के कोट ईसे खां कस्बे में हुई, जहां डॉ. कंबोज अपने निजी क्लिनिक हरबंस नर्सिंग होम में मरीजों का इलाज कर रहे थे।

अस्पताल में घुसकर हमला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो अज्ञात हमलावर मरीज बनकर क्लिनिक में दाखिल हुए। वे पहले डॉक्टर कंबोज से कुछ देर बातचीत करते रहे और फिर अचानक गोलियां चला दीं। गोली लगने से डॉ. अनिलजीत गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी हालत नाजुक बनी हुई है और वो जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।

पहले से मिल रही थीं धमकियां

पुलिस सूत्रों के अनुसार, डॉ. कंबोज को पिछले कुछ समय से धमकियां मिल रही थीं, लेकिन इसकी कोई औपचारिक शिकायत पुलिस में दर्ज नहीं कराई गई थी। अब पुलिस इस हमले की गहराई से जांच कर रही है। क्लिनिक को सील कर दिया गया है और पूरे जिले में नाकाबंदी कर दी गई है ताकि आरोपियों को जल्द पकड़ा जा सके।

PunjabKesari

कौन हैं तानिया?

तानिया एक लोकप्रिय पंजाबी फिल्म अभिनेत्री हैं। उनका जन्म 6 मई 1993 को जमशेदपुर, झारखंड में हुआ था, लेकिन वो मूल रूप से पंजाब की रहने वाली हैं। तानिया ने पढ़ाई पंजाब से की और डॉक्टर बनने की तैयारी भी की थी। लेकिन बाद में उन्होंने एक्टिंग में करियर बनाने का फैसला लिया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ᴛᴀ̶ɴɪᴀ (@taniazworld)

ये भी पढ़ें:

तानिया ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2018 में फिल्म 'किस्मत' से की थी, जिसमें उनके साथ एमी विर्क और सरगुन मेहता लीड रोल में थे। इसके बाद तानिया कई हिट फिल्मों में नजर आ चुकी हैं जैसे -

रब्ब दा रेडियो 2

बाजरे दा सिट्टा

गुड्डियां पटोले

ओए मखना

पुलिस कर रही है जांच

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ᴛᴀ̶ɴɪᴀ (@taniazworld)

फिलहाल इस हमले की जांच तेजी से की जा रही है। पुलिस आस-पास के CCTV फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की तलाश में जुट गई है। तानिया और उनका परिवार इस समय काफी सदमे में है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static