इंस्टा पर एक पोस्ट का 2 करोड़ लेती हैं प्रियंका, जानिए विराट-कृतिका की फीस
punjabkesari.in Saturday, Jul 11, 2020 - 05:18 PM (IST)

स्टार्स सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। इसके पीछे की वजह सिर्फ फैंस के प्रति स्टार्स का प्यार ही नहीं बल्कि एक पोस्ट के लिए मिलने वाली अच्छी-खासी रकम है। जी हां, इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डालने के लिए इन स्टार्स को करोड़ों की रकम मिलती हैं। बात अगर सबसे ज्यादा कीमत वसूलने वाले स्टार्स की करें तो इनमें देसी गर्ल प्रियंका का नाम शामिल हैं। दरअसल, हर साल की तरह इस साल भी इंस्टाग्राम पर करोड़ों की कमाई करने वाले स्टार्स की लिस्ट सामने आईं जिनमें बॉलीवुड की सिर्फ एक सेलेब्स का नाम ही शामिल था जोकि प्रियंका है।
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डालने का करीब 2.16 करोड़ रुपए लेती हैं। जानकारी के लिए बता दें कि इस लिस्ट में प्रियंका का स्थान 19वें नंबर पर था।
विराट कोहली
प्रियंका के अवाला अब इस लिस्ट में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का नाम दूसरे स्थान पर हैं। विराट अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए करीब 2.21 करोड़ रुपए लेते हैं।
कृतिका खुराना
अब इस लिस्ट में एक और भारतीय का नाम चौथे नंबर पर है जो कोई फिल्मी स्टार या प्लेयर नहीं बल्कि एक मॉडल है जिनका नाम कृतिका खुराना है। कृति चंडीगढ़ की रहने वाली हैं जो thatbohogirl नाम का पेज रन करती हैं। कृतिका खुराना एक इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए करीब 2 लाख 25 हजार रुपए लेती हैं।
शहनाज गिल
बात बिग बॉस की कंटेस्टेंट रह चुकी शहनाज गिल की करें तो इस लिस्ट में तो उनका नाम शामिल नहीं है लेकिन एक पोस्ट से वह भी अच्छी-खासी कमाई कर लेती है। शहनाज इन दिनों अपने एक पोस्ट का करीब 8 लाख लेती हैं लेकिन ब्रांडेड पोस्ट के लिए वो 10 लाख रुपए कमाती हैं। बता दें कि इससे पहले वो करीब 5 लाख रुपए लिया करती थी लेकिन पॉपुलेरिटी बढ़ने के बाद उनकी एक पोस्ट की कीमत भी बढ़ गई।
अमिताभ बच्चन
वैसे अमिताभ बच्चन अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए 40-45 लाख रुपए चार्ज करते हैं। बता दें कि अमिताभ इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव है और उनके अच्छे-खासे फॉलोवर्स भी है।
- वहीं एक रिपोर्ट की माने तो आलिया भट्ट अपनी एक पोस्ट के लिए करीब 1 करोड़ रुपए लेती हैं।
- नेहा धूपिया की भी इस्टाग्राम पर अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग हैं। नेहा अपनी एक इंस्टा पोस्ट का करीब 1.5 करोड़ लेती हैं।
- जबकि शाहरुख खान 80 लाख से 1 करोड़ चक कमा लेते हैं।
तो भई ये स्टार्स तो एक इंस्टापोस्ट के लिए ही इतना कमा लेेते हैं लेकिन सवाल यह कि सुशांत के निधन के बाद जिन स्टार्स की फैन फॉलोइंग घट चुकी हैं, अब उनका क्या होगा। क्या उनका इससे ज्यादा नुकसान होगा?