तो इस वजह से अपना देश छोड़कर लंदन में बसे विराट-अनुष्का, माधुरी के पति ने खोला राज
punjabkesari.in Saturday, Apr 26, 2025 - 06:07 PM (IST)

नारी डेस्क: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को एंटरटेनमेंट जगत का पावर कपल माना जाता है। उन्होंने 2017 में शादी की थी और 2021 में इस जोड़े ने अपने पहले बच्चे वामिका का स्वागत किया। 2024 में दोनों अपने बेटे अकाय के माता-पिता बने। पिछले कुछ महीनों से ऐसी खबरें आ रही हैं कि विराट और अनुष्का ने अपना घर लंदन शिफ्ट कर लिया है और वे यहीं बसेंगे। अब माधुरी दीक्षित के पति डॉ. श्रीराम नेने ने इसे लेकर बड़ा खुलासा किया है।
डॉ. श्रीराम नेने ने अपने यूट्यूब चैनल पर रणवीर इलाहाबादिया के साथ एक चैट शो होस्ट किया, जहां उन्होंने विराट कोहली और अनुष्का के लंदन रहने वाली बात पर चर्चा की। माधुरी के पति ने बताया कि एक दिन उनकी अनुष्का से बातचीत हुई थी, और उन्होंने बताया कि वह और उनके पति यहां यानी कि भारत में अपनी सफलता का आनंद नहीं ले पा रहे हैं। डॉ. श्रीराम नेने का कहना है कि वे जो कुछ भी करते हैं, वह दर्शकों को आकर्षित करता है, और सेलिब्रिटी अंततः अलग-थलग पड़ जाते हैं।
श्रीराम नेने ने कहा, "हमने एक दिन अनुष्का के साथ बातचीत की और यह बहुत दिलचस्प थी। वे लंदन जाने के बारे में सोच रहे थे क्योंकि वे अपनी सफलता (यहां) को एन्जॉय नहीं ले पा रहे थे और हम उनकी इस परेशानी की सराहना करते हैं, क्योंकि वे जो कुछ भी करते हैं वह ध्यान आकर्षित करता है। हम आइसोलेटेड हो जाते हैं।" इसके साथ ही उन्होंनं यह भी बताया कि कैसे पब्लिक फिगर होने के कारण उनकी पर्सनल लाइफ में दखलअंदाजी होने लगती है जो माधुरी को पसंद नहीं है।