पति के निधन के बाद पहली सालगिरह पर पति की यादों में डूबीं प्रिया सचदेव, शेयर की अनदेखी तस्वीरें
punjabkesari.in Tuesday, Apr 14, 2026 - 11:50 AM (IST)
नारी डेस्क: मॉडल और सोशल मीडिया पर्सनालिटी प्रिया सचदेव ने अपने दिवंगत पति संजय कपूर को याद करते हुए उनकी पहली शादी की सालगिरह पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने पुरानी यादों और अनदेखी तस्वीरों के जरिए अपने रिश्ते की गहराई को दर्शाया है। अपनी नौवीं शादी की सालगिरह पर प्रिया सचदेव ने सोशल मीडिया पर कई अनदेखी शादी की तस्वीरें साझा कीं। इनमें उनकी पंजाबी शादी की झलक साफ दिखाई देती है। उन्होंने बताया कि यह दिन उनके लिए बेहद खास था क्योंकि पिछले साल तक वे इसे संजय कपूर के साथ खुशी से मना रही थीं।
संजय कपूर को बताया अपना ‘सोलमेट’
प्रिया ने अपने पोस्ट में लिखा कि संजय कपूर उनके लिए सिर्फ पति नहीं बल्कि उनके सोलमेट थे। उन्होंने कहा कि संजय के साथ जीवन आसान और खूबसूरत लगता था। दोनों के बीच गहरा प्यार और समझ थी, जिसने उनके रिश्ते को और मजबूत बनाया।

पुराना हाथ से लिखा नोट किया शेयर
इस भावुक पोस्ट में प्रिया ने संजय कपूर का लिखा हुआ एक पुराना हैंडरिटन नोट भी साझा किया। उन्होंने बताया कि यह उनके लिए सबसे कीमती यादों में से एक है और वह इसे आज भी अपने दिल के करीब रखती हैं।

ये भी पढ़ें: वैष्णो देवी में ‘चमत्कार’! 5 साल बाद लापता बेटे से मां-बहन का मिलन, भीख मांगते मिला युवक
संजय कपूर का निधन
संजय कपूर का 12 जून 2025 को इंग्लैंड में निधन हो गया था। वह एक पोलो मैच के दौरान अचानक गिर पड़े थे, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। यह खबर पूरे परिवार और चाहने वालों के लिए बेहद दुखद रही।

परिवार के साथ आगे बढ़ रहीं प्रिया
प्रिया और संजय का एक बेटा अजारियस है। इसके अलावा संजय कपूर के पहले विवाह से भी दो बच्चे हैं। प्रिया अब अपने बच्चों के साथ मजबूती से जीवन में आगे बढ़ रही हैं। यह भावुक पोस्ट दिखाता है कि प्रिया सचदेव आज भी अपने पति संजय कपूर को बेहद प्यार करती हैं और उनकी यादें उनके जीवन का अहम हिस्सा बनी हुई हैं।

