दिल पे मत लेना…" मीशा अग्रवाल का आखिरी पोस्ट, निधन से फैन्स सदमे में
punjabkesari.in Saturday, Apr 26, 2025 - 03:11 PM (IST)

नारी डेस्क: सोशल मीडिया की जानी-मानी इंफ्लुएंसर मीशा अग्रवाल अब इस दुनिया में नहीं रहीं। महज 24 साल की उम्र में, अपने जन्मदिन से सिर्फ दो दिन पहले, उनका निधन हो गया। इस खबर से उनके चाहने वालों, फैन्स और सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स को गहरा झटका लगा है।
परिवार ने दी पुष्टि
मीशा के निधन की जानकारी उनके परिवार ने उनके इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक पोस्ट में दी। पोस्ट में लिखा गया कि, "बेहद दुख के साथ आपको बताना पड़ रहा है कि मीशा अग्रवाल अब हमारे बीच नहीं रहीं। कृपया उन्हें याद रखें और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें।" साथ ही परिवार ने मीशा को प्यार और सपोर्ट देने के लिए सभी फॉलोअर्स का धन्यवाद भी किया।
क्या था मीशा का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट?
मीशा ने निधन से कुछ समय पहले एक फनी रील वीडियो शेयर की थी, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। इस वीडियो में वह एक शख्स के साथ नजर आ रही हैं और यूपी-पंजाब की तुलना मज़ाकिया अंदाज में कर रही हैं।
इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा था
"UP/Punjab — सब कुछ सिर्फ मज़ाक, मस्ती और फन के लिए है… दिल पे मत लेना!"
यह उनका आखिरी पोस्ट बन गया, जिसे अब हजारों लोग देखकर भावुक हो रहे हैं और कमेंट्स में श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
ये भी पढ़ें: बर्थडे से दो दिन पहले 24 साल की इस सोशल मीडिया स्टार का निधन, फैंस को लगा बड़ा झटका
मौत का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं
मीशा की मौत किस वजह से हुई, इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। उनका अचानक इस तरह से चले जाना सभी को हैरान कर रहा है।