कुछ चटपटा खाने का है मन तो आज बनाएं Crispy Noodle Salad

punjabkesari.in Sunday, Jul 04, 2021 - 09:49 AM (IST)

विकेंड में हर किसी का मन कुछ अलग व चटपटा खाने का करता है। वहीं नूडल्स हर किसी को खाने में पसंद आते हैं। ऐसे में आज घर नूडल्स से सैलेड बनाकर खा सकती है। चटपटा  नूडल्स सैलेड खाने में आपको टेस्टी लगेगा। साथ ही इसमें सब्जियां होेन से यह सेहत को दुरुस्त रखने में भी मदद करेगा। चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी...

सामग्री

पत्ता गोभी- 1/2 कप (कटी हुई)
शिमला मिर्च- 1 ‌(बारीक कटी)
गाजर- 1 (बारीक कटी)
प्याज- 1 (बारीक कटा)
रिफाइंड तेल- 1 बड़ा चम्मच
नूडल्स- 1 बाउल (उबले हुए)
टमाटर- 1 (बारीक कटा)
चीनी- 1 छोटा चम्मच
नींबू का रस- 1 छोटा चम्मच
हरा धनिया- 1 बड़ा चम्मच (बारीक कटा)

PunjabKesari

वि​धि

. पैन में तेल गर्म करके नूडल्स सुनहरा होने तक तलें।

. एक बाउल में कटी सब्जियां, नमक, चीनी व नींबू डालकर मिलाएं।

. अब इसमें नूडल्स डालकर मिलाएं।

. तैयार क्रिस्पी नूडल्स सैलेड को सर्विंग प्लेट में निकाल कर सर्व करें।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static