मसालेदार ऑरेंज मॉकटेल, गर्मियों में दे रिफ्रेशिंग और चटपटा स्वाद
punjabkesari.in Wednesday, Apr 22, 2026 - 05:38 PM (IST)
नारी डेस्क: गर्मी में तेज धूप और लू की वजह से शरीर पूरी तरह थक जाता है। ऐसे में खुद को फ्रेश, हाइड्रेटेड और एनर्जेटिक रखना बहुत जरूरी है। इस समय कुछ और हेल्दी और टेस्टी पीने का मन करता है, तो नेचुरल ड्रिंक आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है। आज हम आपको मसालेदार ऑरेंज मॉकटेल बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे, जो गर्मियों में आपको रिफ्रेशिंग और चटपटा स्वाद देगा और आपका मूड फ्रेश कर देगा। चलिए जानतें है इसे बनाने का तरीका...

सामग्री
संतरे के स्लाइस – 80 ग्राम
नमक – 1/4 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1/4 छोटा चम्मच
धनिया पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
बर्फ के टुकड़े – आवश्यकतानुसार
सोडा – 150 मिलीलीटर
संतरे का स्लाइस – सजाने के लिए
बनाने का आसान तरीका
1. एक शेक़र में 80 ग्राम संतरे के स्लाइस, नमक, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालें।
2. अब मडलर (या किसी चम्मच) से इन्हें अच्छी तरह मसल लें ताकि फ्लेवर निकल आए।
3. शेक़र को बंद करके अच्छी तरह शेक करें।
4. एक गिलास में बर्फ के टुकड़े डालें, तैयार मिश्रण डालें और ऊपर से सोडा डालकर भर दें।
5. संतरे के स्लाइस से गार्निश करें।
6. ठंडा-ठंडा सर्व करें।
नोटः ऐसे ही नई-नई और टेस्टी रेसिपी के लिए हमारे Yum Recipes APP को डाउनलोड करें।
iOS: https://apps.apple.com/in/app/id1225104109
Android: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.punjabkesari.yum

