Vastu Tips: घर में जरुर लगाएं ये तस्वीर, बदल देगी आपकी किस्मत

punjabkesari.in Monday, Jul 18, 2022 - 06:00 PM (IST)

यदि घर का वास्तु ठीक न हो तो व्यक्ति का सुख-चैन सब छीन जाता है। हर दिन नई-नई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। घर में चारों ओर नेगेटिवए एनर्जी रहती है। कई बार तो व्यक्ति को अपने साथ हो रही परेशानियों का कारण भी नहीं समझ में आता। आपकी परेशानियों का कारण घर का वास्तु दोष भी हो सकता है। वास्तु शास्त्र में घर में तोता पालने से यहां उसकी प्रतिमा लगाने से नेगेटिव एनर्जी खत्म होती है। यह तस्वीर कई तरह की परेशानियों से आपका पीछा छुड़वा सकती हैं। तो चलिए जानते हैं इसे लगाने की सही दिशा के बारे में...

स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से मिलेगी राहत 

अगर आपके घर में कोई व्यक्ति स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर रहा है तो आप तोतो की मूर्ति या फिर चित्र घर में जरुर लगाएं। घर में यह चित्र लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। 

बच्चे का लगेगा पढ़ाई में मन 

बच्चे पढ़ने में अगर आनाकानी करते हैं तो आप उनके कमरे में हरे रंग के तोते की तस्वीर जरुर लगाएं। आप इस बात का भी ध्यान रखें कि पढ़ते समय बच्चे का मुंह उत्तर-दिशा की ओर हो। 

PunjabKesari

बेडरुम में लगाएं तोते की तस्वीर

अगर आपके आपसी रिश्ते अच्छे नहीं हैं तो अपने कमरे में तोते की तस्वीर जरुर लगाएं। इससे आपका अपने पार्टनर के साथ रिश्ता मजबूत होगा। 

PunjabKesari

व्यापार में होगी वृद्धि 

व्यापार में यदि उन्नति नहीं हो रही, आपको समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है तो आप उत्तर-दिशा में हरे रंग के तोते की तस्वीर लगाएं। 

ड्राइंग रुम

अगर आपके घर में दुख भरा माहौल रहता है। दरिद्रता और निराशा हर समय आपके घर में रहती है तो आप ड्राइंग रुम के उत्तर दिशा में तोते की मूर्ति या तस्वीर जरुर लगाएं। 

PunjabKesari

रंग-बिरंगे पंखों वाला तोता 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, आप अपने घर में रंग-बिरंगे पंखों वाले तोते की तस्वीर भी जरुर लगाएं। इससे घर में पांच तत्वों में संतुलन स्थापित करने में सहायता मिलेगी। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static