सिर्फ 30 मिनट में बर्फ उगलने लगेगा आपका फ्रिज, अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
punjabkesari.in Monday, Apr 20, 2026 - 03:21 PM (IST)
नारी डेस्क: गर्मी का मौसम चल रहा है और तेज धूप ने लोगों के पसीने निकाल दिए है। ऐसे मौसम में हर किसी को पीने के लिए ठंडा पानी ही चाहिए होता है। इसके लिए लोग फ्रिज में पानी की बोतलें रखते हैं या फिर जरूरत पड़ने पर बर्फ का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन, कई बार ऐसा होता है कि फ्रिज का फ्रीजर ठीक से बर्फ नहीं जमा पाता और पानी भी ठंडा नहीं होता। ऐसे में लोगों को काफी परेशानी होती है और गर्म पानी पीना पड़ता है, जिससे उनकी प्यास भी नहीं बुझती। अगर आपके घर में भी फ्रिज ठीक से काम नहीं कर रहा और बर्फ नहीं जमा पाता तो हम आपकों कुछ ऐसी आसान ट्रिक्स बताएंगे, जिसे अपनाकर आप इस समस्या को दूर कर सकते है। चलिए जानते है कुछ आसान तरीके...
फ्रिज का सही तापमान सेट करें
अगर फ्रिज सही से काम नहीं कर पा रहा और बर्फ जल्दी नहीं जमाता तो सबसे जरूरी है सही तापमान सेट करें। फ्रीजर का तापमान हमेशा -18°C या उससे कम रखें। सही तापमान होने पर कूलिंग सिस्टम तेजी से काम करता है और पानी जल्दी बर्फ में बदल जाता है।
हल्का गुनगुना पानी करें इस्तेमाल
फ्रिज में जल्दी बर्फ जमाने के लिए हल्का गुनगुना पानी ले और इसे फ्रीजर में रख दें। ये पानी ठंडा होकर जल्दी जम सकता है। आप आइस ट्रे में हल्का गर्म पानी भरकर रख सकते हैं। इससे बर्फ जमने की प्रक्रिया तेज हो सकती है।

जल्दी बर्फ जमाने के लिए आइस ट्रे सही जगह रखें
आइस ट्रे को फ्रीजर के सबसे ठंडे हिस्से में रखें। कोशिश करें कि उसके आसपास ज्यादा सामान न हो, ताकि ठंडी हवा सही तरीके से घूम सके। ट्रे को फ्रीजर की दीवार के पास रखने से भी बर्फ जल्दी जमती है।
बार-बार न खोलें फ्रिज का दरवाजा
फ्रीजर का दरवाजा बार-बार खोलने से अंदर की ठंडी हवा बाहर निकल जाती है और गर्म हवा अंदर चली जाती है। इससे बर्फ जमने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है। इसलिए जब बर्फ जमा रहे हों, तो फ्रीजर कम से कम खोलें। ताकि फ्रीजर ठंडा रहे और जल्दी बर्फ जम जाए। इसके अलावा फ्रीजर को बहुत ज्यादा न भरे। थोड़ा खाली स्पेस रखने से कूलिंग बेहतर होती है और बर्फ जल्दी जमती है।

