Skin Care Tips: गर्मियों में भी चेहरे पर आएगा गोल्डन ग्लो! मानें एक्सपर्ट की ये सलाह
punjabkesari.in Monday, Apr 20, 2026 - 09:21 AM (IST)
नारी डेस्क: गर्मी के मौसम में पसीना, धूल और धूप के कारण त्वचा का बेजान (Dull) होना आम है, जिससे चेहरा काला और रूखा दिखने लगता है। गर्मी में सबसे ज्यादा समस्या डिहाइड्रेशन की होती है। इसकी वजह से चेहरा मुरझाया हुआ दिखाई देने लगता है और महिलाओं का आत्मविश्वास कम होने लगता है। लेकिन, अगर चेहरे पर गर्मी में भी गोल्डन ग्लो हो तो आपका आत्मविश्वास और बढ़ जाता है। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने वाले है, जिससे गर्मी में भी आपका चेहरा खिला-खिला रहेगा।
हाइड्रेशन
तेज धूप और भीषण गर्मी की वजह से शरीर में पानी की कमी हो जाती है। डिहाइड्रेशन की वजह से चेहरा भी बेजान, सूखा और मुरझा जाता है। ऐसे में आप दिन में पर्याप्त पानी पिएं। रोजाना कम से कम 3 लीटर पानी पीना बहुत जरूरी है। इससे डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं होगी और आपका चेहरा खिला-खिला रहेगा।साथ ही खीरे का रस, एलोवेरा जेल या गुलाब जल का स्प्रे फ्रिज में रखकर इस्तेमाल करें, यह त्वचा को तुरंत फ्रेश बनाता है।

क्लींजिंग और सनस्क्रीन
गर्मियों में धूल, मिट्टी और धूप की वजह से चेहरा डल और काला दिखाई देने लगता है। ऐसे में स्किन केयर रूटीन जरूरी है। धूप में निकलने से कम से कम 15-20 मिनट पहले सनस्क्रीन लगाएं और हर दो घंटे बाद इसे दोबारा लगाना चाहिए। ऑयली स्किन वाले दिन में कम से कम दो बार हल्के फेस क्लींजर से चेहरा धोएं।

घर से निकलने से पहले चेहरे को ढक लें
सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक की धूप त्वचा के लिए सबसे ज्यादा हानिकारक होती है, इसलिए इस समय बाहर निकलने से बचे। लेकिन, अगर जाना जरूरी हो तो चश्मा, कैप या दुपट्टे से चेहरा ढक लें। वहीं, सनबर्न होने पर चेहरे को ठंडे पानी से धोएं और तुरंत डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लें।
घरेलू उपाय
चेहरे का ग्लो बनाए रखने के लिए कुछ घरेलू उपाय भी जरुर अपनाएं। जैसे घर में दही और बेसन का पैक या एलोवेरा जेल का उपयोग टैनिंग कम करने और चेहरा चमकदार बनाने के लिए करें।

मेकअप
गर्मी में कम से कम मेकअप करें ताकि त्वचा सांस ले सके और पसीने से पोर बंद न हों।
डाइट का रखें ध्यान
स्किन को अंदर से स्वस्थ और चमकदार रखने के लिए डाइट बहुत महत्वपूर्ण है। गर्मियों में पानी की मात्रा अधिक वाले फलों का सेवन बढ़ाएं, जैसे तरबूज, संतरा, अमरूद और नाशपाती। ये फल शरीर को हाइड्रेट रखते हैं और भरपूर विटामिन C देते हैं।

