53 की उम्र में भी Malaika Arora की Fitness और Glowing Skin का जानें राज

punjabkesari.in Friday, Oct 23, 2026 - 06:27 PM (IST)

नारी डेस्क : बॉलीवुड की सबसे हॉट बेब मलाइका अरोड़ा 53 की है लेकिन इस उम्र में उनकी फिटनेस देख सबकी आंखे खुली की खुली रह गई है, मलाइका की स्किन देखकर आप अंदाजा नहीं लगा सकते थे। इसलिए तो यूजर्स यहीं जान्ना चाहते हैं कि आखिर मलाइका खाती क्या हैं उनकी डेली रूटीन है क्या तो चलिए आपको बताते हैं।

PunjabKesari

मलाइका ने कुछ चीज  खाना बिल्कुल छोड़ चुकी हैं और सिर्फ हेल्दी डायट, एक्सरसाइज पर निर्भर रहती है। अपने डाइजेशन को हैल्दी रखने के लिए वह मॉर्निंग ड्रिंक पीती है हालांकि उनका डाइट प्लान काफी सिंपल है। इंटरमिटेंट फास्टिंग पर विश्वास रखने वाली मलाइका आखिरी मील शाम को 7:30 बजे तक ले लेती है।

यें भी पढ़ें : रिपोर्ट में हुआ खुलासा: इन लोगों को होता है Cancer का ज्यादा खतरा, WHO ने बताए कारण

 

सुबह उठकर वह रोस्टेड जीरा, अजवायन, सौंफ रातभर पानी में भिगोया हुआ गुनगुना ड्रिंक पीती हैं। इसमें वह कभी-कभार नींबू का रस भी डाल लेती हैं। यह ड्रिंक डाइजेशन को हैल्दी और एनर्जी भरपूर रखती है। वह नट्स अखरोट खाती है। नट्स सुबह खाना सबसे ज्यादा हेल्दी माना जाता है। इसके बाद मलाइका प्रोटीन युक्त नाश्ता करती हैं और लंच में सादा खाना खाती हैं। जिसमें सलाद, जूस, दाल, चावल, रोटी सबकुछ होता है। इसके बाद बीच में वह छोटे स्नैक्स और नारियल पानी लेती हैं और डिनर बिलकुल हल्का लेती हैं।

PunjabKesari

ये बात तो लगभग सब ही जानते हैं कि फिटनेस के लिए मलाइका योग और एक्सरसाइज करना नहीं भूलती। इसके अलावा वॉक भी उनकी लाइफस्टाइल में शामिल है। ये तो हो गी उनकी हैल्दी रूटीन लेकिन मलाइका ने कुछ चीजें बिलकुल ही आउट कर दी है जिसमें शुगरी आइटम, जंक या फास्ट फूड शामिल है। इसके वह मैदा से बनी चीजें बिलकुल भी नहीं खाती हैं और चाय-कॉफी भी बहुच कम पीती हैं। अब तो आप जान गए होंगे कि मलाइका क्या खाती है और उनकी फिटनेस का राज क्या है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Related News

static