तेजी से लंबे व घने होंगे बाल, लगाएं सिर्फ 1 होममेड हेयर मास्क
punjabkesari.in Tuesday, Apr 21, 2026 - 05:38 PM (IST)
नारी डेस्क: लंबे और घने बालों की चाहत हर लड़की रखती है। कुछ लड़कियों के बाल नैचुरली ऐसे होते है लेकिन बहुत सी लड़कियां झड़ते बालों से परेशान रहती है, यहीं वजह है कि उनके बाल जल्दी से ग्रोथ नहीं कर पाते। बालों के ग्रोथ न करने की वजह हमारा बदलता लाइफस्टाइल व बालों को लेकर की गई लापरवाही हैं। अगर आप भी अपने बाल लंबे व घने चाहती है लेकिन आपके लाख कोशिशों के बाद भी बालों की ग्रोथ नहीं हो रही तो आज हम आपको एक ऐसा नैचुरली हेयर मास्क बताएंगे जिसके इस्तेमाल से बाल कुछ ही दिनों में बढ़ने शुरू हो जाएंगे। आइए जानते है इस होममेड मास्क को बनाने व लगाने का तरीका।

मास्क बनाने के लिए जरूरी सामग्री
1 बड़ा चम्मच नारियल तेल
1 बड़ा चम्मच ऑलिव ऑयल
2 बड़ा चम्मच शहद

ये भी पढ़ें: गर्मियों में नहीं पड़ेगा पैरों का रंग काला जब आजमाएंगे Shahnaz Husain के घरेलू नुस्खे
1 अंडा
मास्क बनाने व लगाने का तरीका
एक बाउल में सभी सामग्री को मिलकर अच्छे से मिक्स कर लें। अब इस मिक्सचर को बालों की जड़ों से शुरू करते हुए नीचे कर लगाएं। धीरे-धीरे धीमी गति से हाथों से बालों पर सर्कुलेशन मोशन में मसाज करें। ऐसा करने से बालों की ग्रोथ तेजी से होगी। वैसे तो जब तक आप चाहें तब तक इस मास्क को अपने बालों पर लगा सकते है लेकिन बेहतर होगा कि आप मास्क को कम से कम 30 मिनट तक ही लगाएं।

