जितनी तेजी से बढ़े उतनी ही तेजी से घटे चांदी के दाम, हाई से ₹2.25 लाख सस्ती हुई Sliver

punjabkesari.in Tuesday, Oct 27, 2026 - 01:06 PM (IST)

नारी डेस्क: सोने और चांदी की कीमतें एक फिर ग्राहकों को झटका देने जा रही है। आमतौर पर त्यौहारों में आसमान को  छूने वाली चांदी अब अचानक से सस्ती हो गई है।  यह अपने अब तक के उच्चतम स्तर से 53 प्रतिशत नीचे कारोबार कर रही है। चांदी के दाम अब अपने हाई से 2.26 लाख रुपये से ज्यादा कम हो गया है। मध्य पूर्व में तनाव और लगातार बनी हुई महंगाई के चलते सख्त मौद्रिक नीति की उम्मीदें बढ़ रही हैं, जिसका असर कीमती धातुओं पर पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें:  'कातिल नहीं... आशिक हूं...' नए पोस्टर में शाहरुख खान का दमदार अंदाज, दीवाने हुए फैंस
 

चांदी में आई 53 प्रतिशत की गिरावट

28 जनवरी, 2026 को चांदी की कीमत लगभग 117 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी। इसके बाद, 23 अक्टूबर तक इसमें 53 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई और यह 54 डॉलर प्रति औंस के थोड़ा ऊपर कारोबार कर रही थी।  इस साल, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी की हाजिर कीमत 29 जनवरी को 3,79,983 रुपये प्रति किलोग्राम के उच्च स्तर पर पहुंच गई थी, जबकि 23 अक्टूबर को यह गिरकर 1,94,170 रुपये के निचले स्तर पर आ गई। इससे पहले, 23 मार्च को चांदी 2,04,383 रुपये के निचले स्तर पर आ गई थी।

यह भी पढ़ें:  दुखद खबर! जाने- माने एक्टर का हुआ निधन, चार बार हुई थी कैंसर की सर्जरी

चांदी और सोने के दाम

गुडरिटर्न्स के अनुसार, मंगलवार को MCX गोल्ड फ्यूचर्स 215 रुपये या 0.2% की गिरावट के साथ 1,42,858 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। वहीं  999 फाइन सिल्वर की कीमत 1,94,560 रुपये प्रति किलोग्राम थी। इसके हिसाब से, 999 फाइन सिल्वर की कीमत 100 ग्राम के लिए 19,456 रुपये, 10 ग्राम के लिए 1,946 रुपये और 1 ग्राम के लिए 195 रुपये रही। वहीं, 925 स्टर्लिंग सिल्वर की कीमत 1,79,968 रुपये प्रति किलोग्राम थी, जबकि 900-ग्रेड सिल्वर की कीमत 1,75,104 रुपये प्रति किलोग्राम रही। 800-ग्रेड सिल्वर (जिसे जर्मन सिल्वर भी कहा जाता है) की कीमत 1,55,648 रुपये प्रति किलोग्राम थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static