12 बार चेहरे पर ईंट से किया वार, बालों से घसीटा... थर्ड क्लास के छात्र ने KG की छात्रा पर किया खूनी हमला
punjabkesari.in Saturday, Oct 31, 2026 - 11:49 AM (IST)
नारी डेस्क: हरियाणा के पंचकूला से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसके बाद हर पेरेंट्स की अपने बच्चों को लेकर चिंता बढ़ गई है। यहां एक स्कूल में तीसरी कक्षा के एक छात्र ने KG की एक छात्रा पर पत्थरों और गमले से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। छह साल की मासूम जो एक 'विशेष आवश्यकता वाली बच्ची' (special needs child) है, को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। बाद में, उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे चंडीगढ़ के PGI अस्पताल रेफर कर दिया गया।
यह भी पढ़ें: Weekend Ka Vaar में सलमान खान ने स्काउट को बताया घटिया इंसान, बोले- तुम वफादार नहीं हो
बच्ची के बेहोश होने के बाद भी मारता रहा छात्र
यह घटना पंचकूला के संस्कृति मॉडल स्कूल में हुई। तीसरी कक्षा के छात्र ने पहले छात्रा पर पत्थरों से हमला किया, फिर एक गमला उठाकर उसका सिर उससे टकरा दिया। छात्रा के बेहोश हो जाने के बाद भी हमला जारी रहा। इतना ही नहीं वह लड़का छात्रा के बाल पकड़कर उसे स्कूल परिसर में घसीटता भी रहा। छात्र इतने गुस्से में था कि उसने ईंट से बच्ची के चेहरे पर एक के बाद एक कई वार किए। हैरानी तो इस बात की है कि स्कूल प्रशासन को इसकी खबर ही नहीं थी।
स्कूल को नहीं लगी इसी भनक
छुट्टी के समय तक स्कूल को इस बात की भनक तक नहीं लगी। इसका पता तब चला जब छुट्टी होने पर ऑटो चालक बच्ची को लेने आया। वह नहीं मिली तो चालक ने बच्ची के पिता को फोन पर सूचित किया। इसके बाद पिता स्कूल पहुंचे। उसी दौरान पिता ने हमलावर बच्चे से ही पूछा तो उसने बताया कि उनकी बेटी घायल हालत में क्लास में ही पड़ी है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा गया कि घटना के समय क्लास खाली थी, हमलावर छात्र ने पहले बच्ची को थप्पड़ और फिर किक मारते दिखा। सूत्रों के मुताबिक छात्र ने बच्ची के सिर व चेहरे पर ईंट से कम से कम 12 वार किए।
यह भी पढ़ें: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ ने कॉकरोच जनता पार्टी को लिया आड़े हाथ, बोले- पंजाबियों को लड़ना मत सिखाओ'
बच्ची की हालत गंभीर
हमले के बाद, लड़की को सेक्टर 6 के सिविल अस्पताल ले जाया गया। शुरुआती इलाज के बाद, चोटों की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे चंडीगढ़ स्थित पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER) रेफर कर दिया। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद, स्थानीय थाने की पुलिस टीम स्कूल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल, पुलिस हमले के हालात का पता लगाने के लिए स्कूल मैनेजमेंट से पूछताछ कर रही है। इसमें शामिल लड़के के माता-पिता से भी पूछताछ की जा रही है ताकि यह समझा जा सके कि घटना किस वजह से हुई। इस घटना ने स्कूल कैंपस के अंदर बच्चों की सुरक्षा और स्कूल एडमिनिस्ट्रेशन के मॉनिटरिंग इंतज़ाम को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं।

