टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा का हुआ निधन, 7 दिन बाद फ्लैट में इस हालत में मिला शव
punjabkesari.in Saturday, Jun 21, 2025 - 10:06 AM (IST)

नारी डेस्क: पाकिस्तानी फिल्म और टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा आयशा खान का निधन हो गया है। 76 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। दुखद बात यह रही कि उनके निधन के 7 दिन बाद उनका शव उनके फ्लैट में मिला। इस खबर ने उनके फैंस, परिवार और चाहने वालों को गहरे सदमे में डाल दिया है।
7 दिन बाद मिली बॉडी
पाक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आयशा खान की बॉडी उनके कराची स्थित फ्लैट से बरामद हुई। पड़ोसियों ने फ्लैट से बदबू आने की शिकायत की, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और देखा कि आयशा खान का शव फ्लैट में पड़ा हुआ था।
पुलिस कर रही जांच
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब इस मामले की जांच चल रही है कि मौत की वजह क्या थी। फिलहाल पुलिस इसे नेचुरल डेथ (स्वाभाविक मौत) मानकर जांच कर रही है, लेकिन पूरी पुष्टि रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।
ये भी पढ़ें: करिश्मा कपूर के EX हसबैंड संजय कपूर की मौत की असली वजह आई सामने – हर कोई रह गया हैरान
सोशल मीडिया पर शोक
पाकिस्तानी सिनेमा से जुड़ी जानकारियां देने वाले इंस्टाग्राम पेज @pakistanicinemaa ने आयशा खान के निधन की खबर सबसे पहले साझा की। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा, "मशहूर पाकिस्तानी अभिनेत्री आयशा खान अब हमारे बीच नहीं रहीं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।" इस पोस्ट के बाद कई यूजर्स ने कमेंट कर शोक व्यक्त किया।
फैंस ने दी श्रद्धांजलि
एक यूजर ने लिखा, "बहुत दुखद खबर है, यकीन नहीं हो रहा।" दूसरे ने लिखा, "कमाल की एक्ट्रेस थीं, बहुत याद आएंगी।" एक और यूजर ने कहा, "अल्लाह उनकी आत्मा को जन्नत नसीब करे।"
कौन थीं आयशा खान?
आयशा खान ने पाकिस्तानी सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री में लंबा समय बिताया था। उन्होंने अपने समय में कई हिट ड्रामा और फिल्मों में काम किया। उनकी एक्टिंग को हमेशा सराहा गया। उनका जाना पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में हिम्मत दे।