हट्टे-कट्टे लोगों को भी हो रहा कैंसर! ये 7 फूड्स कम कर सकती हैं कैंसर का रिस्क

punjabkesari.in Thursday, Apr 16, 2026 - 10:32 AM (IST)

नारी डेस्क:  कैंसर आजकल एक गंभीर समस्या बन चूका हैं ,जो लोगों की जान पर भरी पड़ रहा हैं।  हालांकि यह एक बहुत बड़ी और गंभीर बीमारी हैं , लेकिन कुछ गलत लाइफस्टाइल आदतें वजह बन सकती हैं। सब से अहम बात की कैंसर जैसी गंभीर बीमारी सिर्फ अब कमजोर लोगों को ही नहीं बल्कि अच्छे खासे हेल्थी लोगों  को भी अपना शिकार बना रहा हैं। फिट दिखने वाले लोगों में भी इसके मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे मैं अपनी रोज़मर्रा की डाइट पर हमे बहुत ख़ास करके ध्यान देना बेहद ज़रूरी हैं। वैज्ञानिक शोध बताते हैं कि कुछ खास खाद्य पदार्थों में ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाकर कैंसर के खतरे को कम करने में मदद कर सकते हैं। आइए इस आर्टिकल के माध्यम से जानते हैं की ऐसे कौन से सुपर फूड्स हैं जिनके सेवन से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचा जा सकता हैं। 

लहसुन

लहसुन हर भारतीय रसोई में पाई जाने वाली जरूरी सामग्री है। महिलाएं खाने में लहसुन का तड़का लगाकर खाने का स्वाद बढ़ाती हैं। लेकिन आपको बता दें कि लहसुन सिर्फ खाने का स्वाद का ही नहीं बल्कि सेहत का भी ख्याल रखता है। जी हां  इसमें एलिसिन नाम का तत्व पाया जाता है, जो शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है। नियमित रूप से लहसुन खाने से शरीर में सूजन कम होती है और यह हानिकारक बैक्टीरिया और वायरस से भी लड़ने में सहायक होता है। कई अध्ययनों में यह पाया गया है कि लहसुन का सेवन पेट, आंत और प्रोस्टेट कैंसर के खतरे को कम कर सकता है। इसे कच्चा या हल्का पकाकर खाना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।

खाली पेट लहसुन की कली खाने से क्या होगा?

बेरीज (स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, रास्पबेरी)

ये रंग-बिरंगे फल न केवल स्वादिष्ट होते हैं बल्कि सेहत के लिए भी बहुत लाभकारी हैं। इनमें एंथोसायनिन और एलाजिक एसिड जैसे शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर की कोशिकाओं को नुकसान से बचाते हैं। ये तत्व DNA को सुरक्षित रखते हैं और कैंसर सेल्स के फैलाव को रोकने में मदद करते हैं। नियमित रूप से बेरीज खाने से भोजन नली, आंत और स्तन कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है।

टमाटर

टमाटर लगभग हर भारतीय रसोई में इस्तेमाल होता है, लेकिन इसके फायदे बहुत खास हैं। इसमें लाइकोपीन नाम का एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो शरीर को कैंसर से बचाने में मदद करता है। यह खासतौर पर प्रोस्टेट, फेफड़े और पेट के कैंसर के खतरे को कम करने में सहायक होता है। दिलचस्प बात यह है कि टमाटर को पकाकर खाने से शरीर लाइकोपीन को बेहतर तरीके से अवशोषित कर पाता है।

PunjabKesari

ब्रोकली

ब्रोकली एक हरी सब्जी है जो पोषण से भरपूर होती है। इसमें सल्फोराफेन नाम का कंपाउंड पाया जाता है, जो कैंसर कोशिकाओं की वृद्धि को रोकने में मदद करता है। इसके अलावा, इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखती है और कोलन कैंसर के खतरे को कम करती है। नियमित रूप से ब्रोकली को डाइट में शामिल करना एक अच्छा निर्णय हो सकता है।

हरी पत्तेदार सब्जियां

पालक, मेथी, सरसों जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां शरीर के लिए बहुत जरूरी होती हैं। इनमें फोलेट, कैरोटीनॉयड और फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं। ये पोषक तत्व DNA को सुरक्षित रखते हैं और ट्यूमर के विकास को धीमा करने में मदद करते हैं। इनका नियमित सेवन स्तन, त्वचा और पेट के कैंसर के जोखिम को कम कर सकता है।

ये भी पढ़ें:  सिर्फ मसाला नहीं, सेहत का खजाना है ये खास पत्ता! शुगर से पाचन तक देता है जबरदस्त फायदे

नट्स (बादाम, अखरोट)

बादाम, अखरोट और अन्य सूखे मेवे पोषक तत्वों का खजाना हैं। इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, सेलेनियम और पॉलीफेनॉल्स पाए जाते हैं, जो शरीर में सूजन को कम करते हैं और कोशिकाओं को स्वस्थ बनाए रखते हैं। नट्स का नियमित सेवन आंत, स्तन और अग्न्याशय (पैंक्रियाटिक) कैंसर के खतरे को कम करने में सहायक हो सकता है।

ग्रीन टी

ग्रीन टी को हेल्दी ड्रिंक माना जाता है और इसके कई फायदे हैं। इसमें कैटेचिन नाम का एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो शरीर की कोशिकाओं को नुकसान से बचाता है और कैंसर कोशिकाओं की वृद्धि को धीमा करता है। रोज़ाना ग्रीन टी पीने से स्तन, लिवर और प्रोस्टेट कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है।

कैंसर से बचाव के लिए रोजाना पीएं ये 3 ताकतवर ड्रिंक्स,  डॉक्टर ने भी दी सलाह

हल्दी

हल्दी भारतीय खानपान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसे औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। इसमें करक्यूमिन नाम का सक्रिय तत्व होता है, जिसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। यह शरीर में सूजन को कम करता है और कैंसर कोशिकाओं की वृद्धि को रोकने में मदद करता है। नियमित रूप से हल्दी का सेवन स्तन, प्रोस्टेट, फेफड़े और आंत के कैंसर के जोखिम को कम कर सकता है।

इन सभी फूड्स को अपनी रोज़मर्रा की डाइट में शामिल करना आपके शरीर को मजबूत बनाने और कई गंभीर बीमारियों से बचाने में मदद कर सकता है।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static