हर दिन आपके घर आते हैं भगवान? ये 7 संकेत दिखें तो समझ जाएं
punjabkesari.in Monday, Apr 20, 2026 - 12:10 PM (IST)
नारी डेस्क: कई बार हमें अपने आसपास कुछ ऐसा महसूस होता है जिसे शब्दों में समझाना मुश्किल होता है अचानक से घर का माहौल शांत हो जाना, मन का हल्का और सुकून भरा लगना या बिना वजह सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होना। ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं में ऐसे अनुभवों को अक्सर “दिव्य उपस्थिति” के संकेतों से जोड़ा जाता है। कहा जाता है कि जब व्यक्ति के ग्रह-नक्षत्र अनुकूल होते हैं और मन श्रद्धा से भरा होता है, तो सकारात्मक शक्तियां सूक्ष्म रूप में उसके जीवन में सक्रिय हो जाती हैं। चालिए ऐसे में जानते हैं वो कौन से संकेत हैं......
ज्योतिष के अनुसार कैसे मिलते हैं दिव्य संकेत
ज्योतिष शास्त्र में माना जाता है कि जब कुंडली में गुरु, चंद्र और शुक्र जैसे ग्रह मजबूत स्थिति में होते हैं, तो घर और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ जाता है। ऐसे समय में व्यक्ति को छोटे-छोटे लेकिन खास संकेत मिलने लगते हैं, जिन्हें कई बार लोग नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन आध्यात्मिक दृष्टि से इन्हें महत्वपूर्ण माना जाता है।

अचानक घर में शांति और सकारात्मक माहौल का अनुभव
कई लोग बताते हैं कि कभी-कभी बिना किसी कारण घर का वातावरण बहुत शांत और हल्का महसूस होने लगता है। न कोई तनाव, न बेचैनी बस एक अजीब सा सुकून। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार इसे सकारात्मक ग्रहों के प्रभाव और घर में बढ़ती दिव्य ऊर्जा का संकेत माना जाता है।
बिना कारण महसूस होने वाली सुगंध
कभी-कभी चंदन, फूल या अगरबत्ती जैसी हल्की खुशबू अचानक महसूस हो जाती है, जबकि वहां कोई स्रोत मौजूद नहीं होता। परंपरागत मान्यताओं में इसे शुभ संकेत माना गया है। कहा जाता है कि यह गुरु ग्रह या किसी सकारात्मक ऊर्जा की उपस्थिति का संकेत हो सकता है, जो आध्यात्मिक वातावरण को मजबूत करती है।

ये भी पढ़ें: आखिर अक्षय तृतीया पर क्यों खरीदता जाता हैं सोना? जानें क्या है इसका धार्मिक महत्व
पशु-पक्षियों का बदलता व्यवहार भी देता है संकेत
ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं में गाय, कुत्ते और पक्षियों को शुभ ऊर्जा का प्रतीक माना गया है। अगर ये जीव आपके घर के आसपास बार-बार दिखाई देने लगें या सहज रूप से आकर्षित हों, तो इसे सकारात्मक संकेत माना जाता है। कई लोग इन्हें भोजन कराना भी शुभ मानते हैं, जिससे घर की ऊर्जा और भी संतुलित मानी जाती है।
सपनों में मिलने वाले आध्यात्मिक संकेत
कुछ लोगों को सपनों में मंदिर, दीपक, फूल या देवी-देवताओं के दर्शन होते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसे सपने बहुत शुभ माने जाते हैं। यह इस बात का संकेत हो सकता है कि व्यक्ति का मन और आत्मा किसी उच्च ऊर्जा से जुड़ने की ओर अग्रसर है। कई बार ऐसा भी अनुभव होता है कि बिना ज्यादा प्रयास के ही परेशानियां धीरे-धीरे कम होने लगती हैं। ज्योतिष के अनुसार इसे ग्रहों की अनुकूल स्थिति और दिव्य कृपा का प्रभाव माना जाता है। ऐसे समय को जीवन में आभार और सकारात्मकता बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण बताया जाता है।

एक आम अनुभव जो लोग खास मानते हैं
कई लोग अपने निजी अनुभव साझा करते हैं, जहां उन्हें लगता है कि उनके जीवन में कोई अदृश्य सकारात्मक शक्ति काम कर रही है। शुरुआत में वे इसे संयोग मानते हैं, लेकिन समय के साथ जब परिस्थितियां बेहतर होने लगती हैं, तो वे इसे आस्था और आध्यात्मिकता से जोड़कर देखने लगते हैं।

