‘रामायण’ के इस मशहूर Actor का हुआ था दर्दनाक अंत, 1 दिन तक ट्रैक पर पड़ी रही थी लाश!

punjabkesari.in Tuesday, Apr 14, 2026 - 12:22 PM (IST)

नारी डेस्क:  टीवी इतिहास के सबसे लोकप्रिय सीरियल रामायण में विभीषण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले अभिनेता मुकेश रावल का अंत बेहद दर्दनाक रहा, जिसे जानकर आज भी लोग सिहर उठते हैं। ‘रामायण’ से मिली थी जबरदस्त पहचान मुकेश रावल ने रामानंद सागर की ‘रामायण’ में विभीषण का किरदार निभाया था। इस रोल से उन्हें देशभर में खूब लोकप्रियता मिली और वह दर्शकों के बीच एक यादगार चेहरा बन गए। हालांकि कम ही लोग जानते हैं कि शुरुआत में वह इस किरदार को नहीं निभाना चाहते थे। उनकी इच्छा थी कि वह मेघनाद का रोल करें, लेकिन ऑडिशन के बाद उन्हें विभीषण के किरदार के लिए चुन लिया गया।

रेलवे ट्रैक पर मिला था शव

रिपोर्ट्स के अनुसार, रेलवे पुलिस ने पुष्टि की थी कि मुकेश रावल का शव मुंबई के बोरीवली और कांदिवली रेलवे स्टेशनों के बीच ट्रैक पर मिला था। बताया गया कि वह रेलवे लाइन पार कर रहे थे और इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आ गए।

PunjabKesari

एक दिन तक ट्रैक पर पड़ा रहा शव

घटना के बाद उनका शव करीब एक दिन तक रेलवे ट्रैक पर ही पड़ा रहा। अगले दिन परिवार को सूचना मिलने के बाद उन्होंने मौके पर पहुंचकर उनकी पहचान की। यह घटना उनके चाहने वालों के लिए बेहद दुखद और चौंकाने वाली थी।

ये भी पढ़ें:  वैष्णो देवी में ‘चमत्कार’! 5 साल बाद लापता बेटे से मां-बहन का मिलन, भीख मांगते मिला युवक

निजी जीवन भी रहा उतार-चढ़ाव भरा

मुकेश रावल का जीवन केवल प्रोफेशनल ही नहीं, बल्कि निजी तौर पर भी काफी उतार-चढ़ाव से भरा रहा। उनकी अचानक हुई मौत ने पूरे टीवी इंडस्ट्री और फैंस को गहरे सदमे में डाल दिया था। रामायण आज भी भारतीय टेलीविजन के सबसे प्रतिष्ठित शोज़ में गिना जाता है, जिसने कई कलाकारों को अमर पहचान दी। उन्हीं में से एक थे मुकेश रावल, जिनका विभीषण का किरदार आज भी दर्शकों के दिलों में जिंदा है।

PunjabKesari

मुकेश रावल की कहानी एक तरफ उनकी सफलता को दिखाती है, वहीं दूसरी तरफ उनकी दुखद मौत यह याद दिलाती है कि जिंदगी कितनी अनिश्चित हो सकती है।  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static