5 प्रसिद्ध महिलाओं के साथ अंतरिक्ष में उड़ान भरेगी ये रेप पीड़िता, लाखों महिलाओं को दिला चुकी है न्याय

punjabkesari.in Monday, Apr 14, 2025 - 06:18 PM (IST)

नारी डेस्क: पॉप गायिका, पत्रकार, वैज्ञानिक और फिल्म निर्माता सहित अलग-अलग क्षेत्रों की महिलाओं का एक ग्रुपआज अंतरिक्ष की यात्रा पर जा रहा है।  छह महिलाओं की इस पूरी टीम को जेफ़ बेज़ोस की अंतरिक्ष कंपनी ब्लू ओरिजिन 'न्यू शेपर्ड रॉकेट' के ज़रिए अंतरिक्ष में भेजेगी। ब्लू ओरिजिन की बनाई इस यात्रा में पॉप गायिका कैटी पेरी, पत्रकार गेल किंग, नागरिक अधिकार वकील अमांडा इंगुएन, नासा की पूर्व रॉकेट वैज्ञानिक आइशा बॉवे और फिल्म निर्माता कैरियन फ्लिन शामिल हैं। इनमें से एक रेप पीड़िता भी है जो लाखाें यौन उत्पीड़न पीड़ितों की आवाज बच चुकी है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Amanda Nguyễn (@amandangocnguyen)

 

अमांडा ने खुद भी झेला यौन उत्पीड़न 

हम बात कर रहे हैं 32 वर्षीय अमेरिकी नागरिक अमांडा एनगोक गुयेन(Amanda Ngoc Nguyen) की जिसने इस मिशन के दौरान महिलाओं के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (STEM) क्षेत्रों में भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए काम किया, विशेष रूप से उन बाधाओं को चुनौती दी जो पहले महिलाओं को अंतरिक्ष मिशनों में भाग लेने से रोकती थीं। हार्वर्ड विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान, अमांडा के साथ यौन उत्पीड़न हुआ। न्याय प्रणाली की खामियों से जूझते हुए, उन्होंने महसूस किया कि पीड़ितों के लिए मौजूदा कानून अपर्याप्त हैं।

PunjabKesari
लाखों महिलाओं की बनी आवाज

अमांडा ने अमेरिकी कांग्रेस के साथ मिलकर Sexual Assault Survivors' Rights Act का मसौदा तैयार किया, जिसे 2016 में सर्वसम्मति से पारित किया गया। यह कानून यौन उत्पीड़न पीड़ितों के लिए महत्वपूर्ण अधिकार सुनिश्चित करता है, जैसे कि फोरेंसिक साक्ष्य की मुफ्त जांच और उनके संरक्षण की अवधि। इसके अलावा अमांडा ने Rise नामक एक गैर-लाभकारी संगठन की स्थापना की, जो यौन उत्पीड़न पीड़ितों के अधिकारों के लिए राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर काम करता है।

PunjabKesari

 नोबेल शांति पुरस्कार ये हुई सम्मानित

अमांडा एनगोक गुयेन का जीवन संघर्ष, साहस और सामाजिक परिवर्तन की प्रेरणादायक कहानी है। उन्होंने व्यक्तिगत पीड़ा को सामाजिक सुधार के लिए एक मिशन में बदल दिया, जिससे लाखों लोगों को न्याय और आशा मिली है।  अमांडा ने साल 1981 से 2011 तक नासा के एक अंतरिक्ष मिशन में भी काम किया है। यौन हिंसा से पीड़ित लोगों की आवाज बनने के लिए उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था।उन्हें साल 2022 में टाइम मैग्ज़ीन का वूमन ऑफ द ईयर अवॉर्ड भी मिला है.
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static