Shukrawar Upay: कुंडली में शुक्र है कमजोर तो कर लें ये उपाय, कष्टों से मिलेगा छुटकारा

punjabkesari.in Thursday, Mar 28, 2024 - 06:53 PM (IST)

हिंदू धर्म में हर भगवान को एक दिन समर्पित किया है। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी का होता है। कहते हैं कि इस दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने से वो सारे कष्ट तो हरती ही हैं, साथ ही धन वर्षा भी करती हैं। ये दिन खासकर उन लोगों के लिए बहुत भाग्यशाली होता हैं, जिसकी कुंडली में शुक्र उच्च या सकारात्मक है। वहीं खराब शुक्र वाले व्यक्ति आर्थिक रूप से कमजोर हो सकते हैं। अगर आपका भी शुक्र कमजोर है तो शुक्रवार के दिन कुछ उपाय करें, इससे आपको धन की कभी कमी नहीं होगी। 

PunjabKesari

सारे कष्ट दूर करेंगे इस मंत्र का जाप

शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा- अर्चना करने का विशेष महत्व है। इस दिन “ओम शुम शुक्राय नमः” या “ॐ हिमकुन्दमृणालाभं दैत्यानां परमं गुरुम् सर्वशास्त्रप्रवक्तारं भार्गवं प्रणमाम्यहं” मंत्रों का जाप अवश्य करें। इसके अलावा मंदिर जाकर मां लक्ष्मी को श्रृंगार की चीजें अर्पित करने से बंद किस्मत के दरवाजे खुल सकते हैं। मां लक्ष्मी को लाल वस्त्र, बिंदी, सिंदूर, चुन्नी और चूड़ियां अर्पित करना बहुत शुभ माना गया है। ऐसा करने से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं।

सुख- समृद्धि के लिए करें इन चीजों का दान

शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूजा के दौरान शुद्ध घी का दीपक जलाना शुभ माना जाता है। मां लक्ष्मी जी को सफेद रंग अत्यधिक प्रिय है। इस दिन पूजा करने के बाद सफेद चीजों का दान करके मां लक्ष्मी को प्रसन्न करें। इससे लोगों के जीवन में सुख- समृद्धि आता है। शुक्रवार के दिन शक्कर, सफेद कपड़ा, कपूर, दूध, दही आदि सफेद चीजों का दान करना चाहिए।

PunjabKesari

आर्थिक समृद्धि के लिए करें ये उपाय

इस दिन विधि- विधान से श्रीयंत्र की पूजा करना शुभ माना गया है। मान्यता है कि इससे देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती है। शुक्रवार के दिन आप मां लक्ष्मी को मोगरे का इत्र अर्पित करें। काम- धंधे में तरक्की पाने के लिए गुलाब का इत्र चढ़ाएं। देवी लक्ष्मी के सामने कावड़े का इत्र चढ़ाने से मानसिक शांति मिलती है। चंदन का इत्र चढ़ाने से भाग्य में वृद्धि होती है। घर में रोजाना इत्र रखने से काम और बिजनेस में वृद्धि होती है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Charanjeet Kaur

Recommended News

Related News

static