नवरात्रि व्रत में राजगिरा खाकर घटाएं वजन, थकान- कमजोरी भी होगी दूर

punjabkesari.in Monday, Mar 23, 2026 - 05:39 PM (IST)

नारी डेस्क : नवरात्रि का पर्व जहां धार्मिक आस्था का प्रतीक है, वहीं यह सेहत के लिहाज से भी बेहद खास माना जाता है। इन दिनों में बड़ी संख्या में लोग उपवास रखते हैं, जिससे शरीर को डिटॉक्स होने का मौका मिलता है। खास बात यह है कि व्रत के दौरान सही खानपान अपनाकर वजन कम करना भी आसान हो जाता है। डॉक्टर के अनुसार, अगर व्रत के दौरान डाइट पर सही ध्यान दिया जाए, तो शरीर की अतिरिक्त चर्बी तेजी से कम की जा सकती है। ऐसे में एक खास देसी फूड राजगिरा (चौलाई) वजन घटाने में काफी मददगार साबित हो सकता है।

वेट लॉस के लिए फायदेमंद है राजगिरा

व्रत के दौरान आमतौर पर लोग सीमित चीजों का सेवन करते हैं। ऐसे में राजगिरा एक हेल्दी और पौष्टिक विकल्प बनकर सामने आता है। इसे अमरंथ या चौलाई भी कहा जाता है। यह न सिर्फ हल्का और पचने में आसान है, बल्कि शरीर को जरूरी पोषण भी देता है।

PunjabKesari

क्यों है राजगिरा खास?

विशेषज्ञों का कहना है कि राजगिरा में कई ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो वजन कम करने में मदद करते हैं।
कम कैलोरी: यह वजन घटाने के लिए उपयुक्त है
प्रोटीन से भरपूर: लंबे समय तक पेट भरा रखता है
फाइबर का अच्छा स्रोत: पाचन को बेहतर बनाता है
मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है: शरीर की चर्बी तेजी से घटाने में मदद करता है
एनर्जी बनाए रखता है: व्रत के दौरान थकान और कमजोरी को दूर करता है।

यें भी पढ़ें : सुबह उठते ही चादर-कपड़ों पर दिखें ये संकेत तो हो जाएं सावधान

व्रत में ऐसे करें सेवन

नवरात्रि के दौरान राजगिरा को कई तरीकों से डाइट में शामिल किया जा सकता है
राजगिरा के लड्डू
आटे की रोटी या पराठा
चीला या खीर।

PunjabKesari

डाइट एक्सपर्ट्स का मानना है कि व्रत के दौरान तला-भुना और ज्यादा मीठा खाने से बचना चाहिए। इसके बजाय हल्का, संतुलित और पौष्टिक आहार लेना जरूरी है, ताकि शरीर को ऊर्जा भी मिले और वजन भी नियंत्रित रहे। नवरात्रि का व्रत न सिर्फ धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह शरीर को स्वस्थ बनाने का भी एक अच्छा अवसर है। अगर आप इस दौरान राजगिरा को अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो आप आसानी से वजन घटाने के साथ-साथ खुद को एनर्जेटिक भी रख सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static