नवरात्रि की महासप्तमी कल, मां कालरात्रि की पूजा से दूर होता है भय, जानें पूरी विधि
punjabkesari.in Tuesday, Mar 24, 2026 - 05:48 PM (IST)
नारी डेस्क : चैत्र नवरात्रि के सातवें दिन यानी 25 मार्च 2026 को महासप्तमी के अवसर पर मां कालरात्रि की पूजा की जाएगी। मां कालरात्रि को देवी दुर्गा का सातवां स्वरूप माना जाता है, जो अपने भक्तों के भय, तनाव और नकारात्मक शक्तियों को दूर करती हैं। धार्मिक मान्यता है कि जिन लोगों को अनजाना डर सताता है या मानसिक तनाव बना रहता है, उन्हें इस दिन मां कालरात्रि की पूजा जरूर करनी चाहिए।
मां कालरात्रि का स्वरूप
मां कालरात्रि का रूप अत्यंत उग्र और शक्तिशाली माना जाता है
रंग: काला (अंधकार के समान)
केश: बिखरे हुए
वाहन: गर्दभ (गधा)
नेत्र: तीन
चार भुजाएं: खड्ग, वज्र, अभय मुद्रा और वर मुद्रा
गले में माला और शरीर से अग्नि की ज्वालाएं निकलती हैं
भयंकर स्वरूप के बावजूद इन्हें “शुभंकरी” कहा जाता है, क्योंकि ये अपने भक्तों को शुभ फल प्रदान करती हैं।

मां कालरात्रि की पूजा विधि
महासप्तमी के दिन विशेष रूप से रात में पूजा करना शुभ माना जाता है।
रात्रि में सरसों के तेल का दीपक जलाएं
देवी को लाल फूल या 108 फूलों की माला अर्पित करें
‘ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै नमः’ मंत्र का जप करें
लाल चंदन या रुद्राक्ष की माला से मंत्र जाप करें
कपूर से आरती कर पूरे घर में घुमाएं
काले तिल का दान करें और जरूरतमंदों को भोजन व वस्त्र दें।
यें भी पढ़ें : सुबह उठते ही चादर-कपड़ों पर दिखें ये संकेत तो हो जाएं सावधान
मां कालरात्रि को क्या लगाएं भोग?
मां कालरात्रि को गुड़ का भोग अर्पित करना शुभ माना जाता है।

मां कालरात्रि के प्रमुख मंत्र
बीज मंत्र: “ॐ देवी कालरात्र्यै नमः”
ध्यान मंत्र:
“एकवेणी जपाकर्णपूरा नग्ना खरास्थिता।
लम्बोष्ठी कर्णिकाकर्णी तैलाभ्यक्तशरीरिणी॥”
यें भी पढ़ें : फैटी लिवर की दुश्मन हैं ये 5 हरी सब्जियां, खाते ही घटने लगेगा फैट और सूजन
पूजा करने के लाभ
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां कालरात्रि की पूजा से कई लाभ मिलते हैं:
भय और नकारात्मक ऊर्जा का नाश
शत्रुओं से मुक्ति
मानसिक तनाव में कमी
शनि दोष से राहत
आत्मविश्वास और आध्यात्मिक शक्ति में वृद्धि।
नवरात्रि की महासप्तमी का दिन मां कालरात्रि की आराधना के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन विधि-विधान से पूजा करने पर जीवन के कष्ट दूर होते हैं और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

